धार ~राजस्थानी आद्ध गौड़ ब्राह्मण समाज का अन्नकूट समारोह~~




धार ~ भारतीय पौराणिक कथाओं के अनुसार अन्नकूट प्रथा का आरंभ द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण के द्वारा किया गया था इस प्रथा का अनुसरण भक्तों द्वारा समाज कल्याण की भावना से किया जाता है । इसी तारतम्य में श्री आँकडेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट एवं राजस्थानी आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. डॉ. अशोक शास्त्री एवं उपाध्यक्ष प. अनूप शर्मा ने समाज का आव्हान करते हुए कहा कि दिनांक 21 नवंबर आंवला नवमी के दिन समाज के श्री आंकड़ेश्वर महादेव मंदिर के तत्वावधान में श्री सिद्धनाथ मंदिर में अन्नकूट का आयोजन किया गया है । जिसमें समाज के प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा ।सम्मान समारोह संयोजक शिक्षाविद पं. श्री ओ.पी.त्रिवेदी ने बताया कि इस दिन समाज के प्रतिभावान बच्चों के सम्मान हेतु दिनांक 15 नवंबर 2023 तक संपर्क कर नाम सम्मिलित करवा सकते हैं । इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, उमेश शर्मा, राजेश शर्मा, निरंजन उपाध्याय ( बम बम ), सुरेश तिवारी , नितिन शर्मा , दिलीप शर्मा, राघव शर्मा , राकेश मिश्रा , प्रकाश शर्मा , अरुण शर्मा , अशोक जोशी ,लोकेश शर्मा , अश्विन पाठक ने सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक सपरिवार उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ ब्राह्मण एकता का परिचय दें । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी प. कमलेश मिश्रा ने दी ।
Share To:

Post A Comment: