झाबुआ~अतिवृष्टि से नुकसानी के बाद किसानों को रबी से हैं खासी उम्मीदें-मौसम में नमी आते ही शुरू हुआ रबी सीजन की बोवनी का सिलसिला~~
3 दिन खुलेगी मंडी,फिर लगातार 9 दिन लटका रहेगा ताला~~
झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन~~
कृषि मंडी पर त्यौहार व विधानसभा चुनाव का असर रहेगा। इससे मंडी अब आज से सिर्फ 3 दिन ही खुलेगी और इसके बाद लगातार 9 दिन तक ताला लटका रहेगा। इससे मंडी में 9 दिन अनाज की खरीदी नहीं होगी। लगातार नौ दिन कृषि मंडी बंद रहने से सीजन पर किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिले में खेती पर निर्भर किसानों में आगामी रबी सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। गत सप्ताह से मौसम में नमी घुलने से किसान विभिन्न फसलों की बोवनी के लिए खेतों में सक्रिय नजर आने लगे हैं। अब तक लक्ष्य के विरुद्ध 9 प्रतिशत बोवनी हो चुकी हैं। इसमें मुख्य रूप से गेहूं,मक्का व अन्य अनाज फसल शामिल हैं।
रबी सीजन की फसलों से उम्मीद.....................
बीते खरीफ सीजन में कपास,मक्का आदि फसलों पर पहले बारिश की खेंच का असर रहा। वहीं सितंबर में अतिवृष्टि ने फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया। इससे किसानों को बड़ी नुकसानी झेलना पड़ी। खरीफ की मुख्य नकदी फसल कपास का उत्पादन 20 से 30 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ। किसान इस संकट से अभी उबरे नहीं हैं। किसानों को अब सीधे तौर पर रबी सीजन की फसलों से उम्मीद है। कृषि विभाग ने बोवनी का प्रस्तावित आंकड़ा तय किया है।
प्रमाणित बीज वितरण अनुदान राशि का लाभ लें किसान................
रबी सीजन की शुरुआत के साथ सहकारी संस्थाओं व बीज संघ समितियों में रबी के लिए प्रमाणित बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। रबी वर्ष 2023-24 में शासन द्वारा प्रमाणित बीज वितरण अनुदान पर गेहूं 10 वर्ष तक की अवधि वाली किस्म 1000 प्रति क्विंटल, चना 10 वर्ष तक की अवधि वाली किस्म 3300 प्रति क्विंटल, चना 10 वर्ष से अधिक अवधि वाली किस्म 2500 प्रति क्विंटल, मसूर 10 वर्ष तक की अवधि वाली किस्म 3850 प्रति क्विंटल, मसूर 10 वर्ष से अधिक अवधि वाली किस्म 2500 प्रति क्विंटल,सरसों 15 वर्ष तक की अवधि वाली किस्म 4000 प्रति क्विंटल, अलसी 15 वर्ष तक की अवधि वाली किस्म पर 4000 प्रति क्विंटल अनुदान है।
3 दिन खुलेगी मंडी,फिर लगातार 9 दिन लटका रहेगा ताला............
अब आज से 3 दिन मंडी खुलेगी ,फिर लगातार 9 दिन तक ताला लटका रहेगा। 11 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार,12 को रविवार,13 व 14 नवंबर को दीपावली होने से मंडी बंद रहेगी। वहीं 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती की छुट्टी है और इसके बाद 16,17 व 18 नवंबर को विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी होने से मंडी बंद रहेगी। वहीं 19 नवंबर को रविवार है। इससे अब कृषि मंडी आज और 8 से 10 नवंबर तक ही खुलेगी। इसके बाद 20 नवंबर को मंडी खुलेगी।





Post A Comment: