राजगढ़~परम पूज्य गुरुदेव श्री भारद्वाज जी ने बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिवस भोजन प्रसादी वितरण कर आशीर्वाद देकर बताया शिक्षा और गुरु का महत्व~~
राजगढ़ पांच धाम एक मुकाम के परम पूज्य गुरुदेव श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज द्वारा 16 अक्टूबर को रिंगनोद संकुल के शा.प्रा. वी. उंडेड शा.प्रा. वी. मवड़ी शा.प्रा. वी. करमदीया शा.मा. वी. उंडेड एवं उंडेड आंगनवाड़ी पहुंच कर नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं को अपनी और से प्रसादी स्वरुप भोजन करवाया भोजन पश्चात् शिक्षण सामग्री और टॉफी भी वितरित की साथ ही उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए गुरु महिमा और शिक्षा के महत्व को समझाया संभवतया गांव मजरो के अधिकांश बालक बालिकाए राजगढ़ मंदिर कभी नहीं जा पाए हो लेकिन गुरूजी सदैव उंडेड गोमुख धाम और इन इलाकों से कथा यज्ञ आयोजन प्रवचन व्यसन मुक्ति करवाने के संकल्प हर घर रामायण वितरण और हनुमान चालीसा नित्या पाठ करने को प्रेरित करना इत्यादि के माध्यम से जुड़े हुए है इसीलिए प्रभु के धाम से चाहें अपरिचित हो किन्तु गुरुदेव की सुरत से भलीभांति परिचित थे जैसे है शिक्षक बच्चों को बताने लगे की आयोजन क्यों और किस कारण से है तभी गुरुदेव सपरिवार स्वयं प्रसादी वितरण हेतु पधार गए जहा सभी ने चरण छू कर आशीर्वाद लिया और गुरुदेव को अवतरण दिवस की बधाईया दी इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्रीमती सोना मोर्य वरिष्ठ अध्यापिका सीमा जी मंडलोई जनशिक्षक अम्बाराम पाल जनशिक्षक चौहान सर समाजसेवी कैलाश जी पाटीदार पूर्व SDOP एश्वर्य शास्त्री रिंगनोद ग्राम पंचायत के उंडेड से पंच मुकेश जी एवं राजगढ़ से सोनी जी सपरिवार और पांच धाम एक मुकाम के अनेक समाजसेवी भक्तगण अपनी सेवा देने हेतु उपस्थित रहे और समस्त स्कूल और आंगनवाड़ी स्टाफ मौजूद रहा बच्चों ने रोज की तरह भोजन मंत्र पढ़कर भोजन प्रसादी ग्रहण की जिस परंपरा को देख गुरुवर अत्यंत प्रसन्न हुए और शिक्षकों की प्रशंशा की शिक्षकों ने भी प्रसादी ग्रहण की यहाँ विदित रहे की गुरुदेव कतई नहीं चाहते थे की खबर फोटो अथवा प्रचार हो किन्तु हमारे विशेष आग्रह पर अनुमति दी गयी स्वयं गुरुदेव ने अपने सुहाथो से भोजन प्रसादी बच्चों मे प्रेम से वितरित की साथ ही समस्त स्कूल आंगनवाड़ी स्टाफ समाजसेवी सोनी परिवार महिला जनों ने स्वेछा से पूर्ण सेवा भाव के साथ प्रसन्न चित से बालक बालिकाओं को भोजन करवाया नवरात्र के पक़वान पर्व पर राजगढ़ माताजी मंदिर धाम पर भक्तो की भीड़ और गुरुदेव प्रभु की व्यस्तता से सभी छेत्रवासी भलीभांती परिचित हैं बावजूद व्यस्तता के गुरुदेव ने आराम से बच्चों के साथ समय व्यतीत किया वाकई गुरुदेव का यह कार्य उनके प्रत्येक कार्यों की तरह प्रेरणादायक है


Post A Comment: