बड़वानी~अवैध हथियार (फायर आर्म्स) के विरुद्ध बड़वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई~~
अवैध हथियार तस्कर बड़वानी पुलिस की गिरफ्त में 14 फायर आर्म्स जप्त~~
अंतरराज्यीय हथियारों के सौदागर बड़वानी पुलिस के चढ़े हत्थे~~
हरियाणा-सोनीपत के दो आरोपियो को थाना बडवानी पुलिस ने किया गिरफ्तार~~
सोनीपत-हरियाणा के कुख्यात बदमाश कसरावद पुल अंतर जिला चैक पोस्ट पर अवैध हथियार की तस्करी करते बडवानी पुलिस की गिरफ्त में*~~
अपराध क्रमांक - 925/23 धाराः- 25(1)(क),25(1क) 25(1कक),25(1ख)(क), 25(1ख)(ग) आयुध अधिनियम एवं 188भादवि
*आरोपी-*
*1अमन कुमार पिता पवन कुमार धानक उम्र 19 साल निवासी ग्राम मौहाना थाना मौहाना जिला सोनीपत हरियाणा*,
2. *बाल अपचारी 01*
*जप्त कुल मश्रुका-*
*04 नग पिस्टल, 10 नग देशी कट्टे एवं 05 नग जिंदा राउण्ड कुल किमती 1,43,500/-रुपये*
*घटना का संक्षिप्त विवरणः*-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी श्री पुनीत गेहलोद ने विधान सभा निर्वाचन 2023 के मध्देनजर आदर्श आचार संहिता के चलते जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध रूप से हथियारों की तस्करी करने वालो के विरुध्द कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी के दिशा निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल पाटीदार, एस.डी.ओ.पी. महोदय श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना बडवानी पुलिस के व्दारा अवैध हथियार तस्करों के विरूध्द लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी तारतम्य में दिनाँक 01.11.2023 को अंतर जिला चैक पोस्ट ग्राम कसरावद बायपास रोड बडवानी नर्मदा पुलिया के पास बडवानी पुलिस ने मुखबिर सुचना पर दो व्यक्तियों को अवैध रुप से हथियार ले जाते पकडा जो सोनीपत-हरियाणा के शातिर बदमाश है, जिनके कब्जे से 04 नग पिस्टल, 10 नग देशी कट्टे एवं 05 नग जिंदा राउण्ड कुल किमती 1,43,500/-रुपये के जप्त किये गये एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक - 925/23 धाराः- 25(1)(क),25(1क) 25(1कक),25(1ख)(क), 25(1ख)(ग) आयुध अधिनियम एवं 188 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । बडवानी पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले बदमाशों के विरूध्द इसी प्रकार कार्यवाही करती रहेगी ।
*विशेष भूमिका-*
थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक बलदेवसिंह मुजाल्दा, उनि रविन कन्नोज, उनि रितेश खत्री, प्रआर. 70 शैलेन्द्रसिंह , प्रआर 180 योगेश पाटील, आर. 407 संदेश, प्रआर 97 देवीसिंह, आर 09 सरदार, आर 27 नत्थुसिंह डावर, आर 567 आत्माराम,आर 376 योगेश, आर यादवेन्द्र, आर विशाल, आर मडिया डावर, आर अर्जुन, आर अरूण मुजाल्दा का योगदान सराहनीय रहा है ।



Post A Comment: