बड़वानी~सरकार मेहरबान, अधिकारी कर रहे है परेशान~~

6 माह से नही मिला 2007 शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ~~


बड़वानी । छह माह से विभागीय आहरण संवितरण अधिकारियों की उपेक्षा पर शिक्षकों द्वारा अपना रोष जताया है । शिक्षक संघ के पदाधिकारी शुक्रवार शाम को जनजातीय कार्यालय मे सहायक आयुक्त से मिलने पहुॅचे थे । सहायक आयुक्त की अनुपलब्धता पर उनके द्वारा कनिष्ठ लेखाधिकारी लक्ष्मण बर्डे को आपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा ।

2007 शिक्षको को नही मिला क्रमोन्नत वेतनमान~~

इस अवसर पर एनओपीएस के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र जाधव ने बताया कि 12 एवं 24 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान एवं एरियर के भुगतान में आहरण संवितरण अधिकारियों द्वारा मनमानी कर भेदभावपूर्ण तरीका अपनाया जा रहा हैं । शासन के आदेशों के पालन कर समस्त प्रशासकीय प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात वर्ष 2023 मे जिले के 2007 प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ दिया गया था । लेकिन छः माह बाद आज दिनांक तक क्रमोन्नत वेतनमान व एरियर्स का भुगतान नही किया जा रहा हैं 

अंडरटेकिंग के नाम पर उलझा रहे है~~

पहले तो छः माह तक क्रमोन्नित का लाभ नही दिया । जब शिक्षकों ने क्रमोन्नति के लिए दबाव बनाया तो उन्हें अनावश्यक नियमविरूद्ध अंडरटेकिंग के नाम पर उलझाया जा रहा हैं । जबकि पूर्व वर्ष 2020 मे जिले के 861 प्राथमिक शिक्षकों को बिना अंडरटेकिंग लिए इन्ही अधिकारियों द्वारा क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ दिया गया हैं। कुछ को एरियर्स भी भुगतान किया गया हैं ।

निष्पक्ष विभागीय जांच की मांग~~

शिक्षक संवर्ग से जुड़े पदाधिकारियों ने आहरण संवितरण अधिकारियों द्वारा क्रमोन्नत वेतनमान एवं एरियर के भुगतान मे भेदभाव पर निष्पक्ष विभागीय जांच की मांग की हैं । साथ ही तत्काल क्रमोन्नत वेतनमान एवं एरियर के भुगतान हेतु आग्रह किया हैं । इस अवसर पर संघ के हेमेन्द्र मालवीय, धर्मेन्द्र भावसार, राकेश बच्चन, राजेश जोशी, निलेश भावसार, अखिलेश भावसार, सुनिल मुकाती, कैलाश बडोले, पुनम चौहान आदि उपस्थित थे ।
Share To:

Post A Comment: