झाबुआ~संवर्धिनी कार्यक्रम में लगायी गयी आकर्षक प्रदर्शनी~~
झाबुआ।परहित जन सेवा संस्था एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ की सक्रिय सदस्य और प्रशिक्षक सुलोचना चौहान एवं झाबुआ पब्लिक स्कूल की संचालिका प्रिया सारोलकर ने संवर्धिनी कार्यक्रम में केशव इंटरनेशनल परिसर में हस्त निर्मित वस्तुओं की खूबसूरत एवं आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। सुलोचना चौहान 15 वर्षों से अधिक समय से मेक्रम और रेशम के धागों से सजावट एवं उपयोगी वस्तुओं का लगातार निर्माण और प्रशिक्षण का कार्य करती आ रही है। केशव इंटरनेशनल स्कूल पर लगाई गई इस आकर्षक प्रदर्शनियों का अवलोकन करने के पूर्व डॉ. अर्चना राठौर, सुलोचना चौहान, शोभा सिसोदिया, रागिनी राठौर एवं अन्य बहनों ने स्त्री शक्ति स्वरूप भारत माता को वंदन नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी सद्भावना व्यक्ति की। कई बहनों ने इस प्रदर्शनी में सुलोचना और प्रिया द्वारा बनाई गई अत्यधिक खूबसूरत कलाकृतियों को क्रय भी किया।
डॉ. अर्चना राठौर ने उन्हें निरंतर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दी और आज की लगाई गई प्रदर्शनी में हुई बिक्री पर उन्हें बधाई दी। डॉ. अर्चना राठौर ने उनकी समाज की सक्रिय सदस्य सुलोचना चौहान को प्रदर्शनी हेतु आमंत्रित करने पर संवर्धिनी कार्यक्रम की संयोजिका किरण शर्मा का आभार व्यक्त किया।



Post A Comment: