झाबुआ~नही है भाजपा के पास कोई जिताऊ उम्मीदवार...जितेंद्र राठौर-शहर कांग्रेस अध्यक्ष~~
झाबुआ।संजय जैन~~
जिले में भाजपा के पास कोई जिताऊ उम्मीदवार नहीं है।भाजपा में नेता अपनी गुटबाजी,उगाही एवं भ्रष्टाचार के रूपयो के लिए लड़ते है। भाजपा नेता गुटबाजी के चलते कांग्रेस को बदनाम कर रहे है। उक्त बात जिला शहर अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राठौर ने कही।
भानु भूरिया की उम्मीदवारी के विरोध में रैली का आयोजन....
राठौर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि गत दिवस भाजपा ने 39 टिकटो का वितरण किया। झाबुआ सेें भाजपा के घोषित उम्मीदवार भानु भूरिया के विरोध में बड़ी संख्या में युवाओं ने विशाल रैली निकाली। यह रैली मुख्यतः भानु भूरिया की उम्मीदवारी के खिलाफ थी। युवाओं ने आक्रोश व्यक्त कर उम्मीदवार बदलने हेतु पूरे जोर शोर से मांग की है।गौरतलब है कि झाबुआ के राजनैतिक इतिहास में अधिकृत उम्मीदवार घोषित होने के बाद विरोध पहली बार हुआ है।
भाजपा अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने कांग्रेस पर लगाया आरोप....
मजेदार बात तो यह है कि उक्त रैली का आरोप भाजपा अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने कांग्रेस पर लगाया है।जबकि भाजपा कार्यकर्ता स्वयं एक ही व्यक्ति को सभी पद देने से नाराज थे। भाजपा के पास कोई जिताऊ उम्मीदवार ही नहीं है। वह केवल प्रभावी पैसे वालो व भ्रष्ट सप्लायर माफियाओं के धन बल पर टिकट वितरण करती रही है। कांग्रेस पर आरोप लगाना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। विरोध में भाजपा के सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं कुन्दपुर, बोरी,रानापुर,झाबुआ ग्रामीण के कार्यकर्ता थे।दूसरी ओर भाजपा द्वारा अपने गुजरात के उम्मीदवार को क्षेत्र में भ्रमण कर सर्वे करने हेतु भेजा गया है।वही दूसरी ओर सेट मैच की तर्ज पर पहले ही भाजपा उम्मीदवार घोषित कर दिये गये है। भाजपा पहले ही अपनी हार मान चुकी है शायद उसने केवल हारने वाली सीटों पर ही उम्मीदवार घोषित किये है।
क्या यह सब कांग्रेस करवा रही है...?
झाबुआ भाजपा अध्यक्ष यह बताये क्या पूरे प्रदेश की 20 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों का विरोध हो रहा है क्या यह सब कांग्रेस करवा रही है...? भाजपा ने पहले भी झाबुआ में कांग्रेस के पोस्टर आदि को नुकसान पहुंचा चुकी है, यह उनकी हार की बोखलाहट ही तो है। भाजपा अध्यक्ष स्वयं अपने पोस्टर पूरे झाबुआ में लगाकर लोकप्रियता पाना चाहते है। झाबुआ जिले में आज भाजपा अनेक गुटों में बटी हुई है,जिसका उदाहरण कावड यात्रा में भी देखने को मिला। जहां अलग-अलग चौराहों पर स्वागत करती नजर भी आयी थी भाजपा और भाजपा नेताओं को अब विकास से कोई सरोकार नहीं है वे तो सिर्फ विकास के कार्यो में रोडा अटकाने का कार्य कर रह है।
इन्होंने की निंदा....
कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की शहर कांग्रेस के पदाधिकारी दिलावर खान, वसीम सैरूयद मोहम्मद शाहिद, हितेश काठी, लोकेन्द्र माली, अजय पंवार मुकेश वर्मा,प्रेम गुण्डिया, रोहित हटिला, वरूण मकवाना, सजय परमार , मुकेश बैरागी विनय भाभर पार्षद, दिपक डोडियार, आदि ने निन्दा की है।
जितेंद्रसिंह राठौर-शहर कांग्रेस अध्यक्ष ,झाबुआ



Post A Comment: