झाबुआ~परिवहन पोर्टल संबंधी शिकायतों के टोल फ्री नंबर ही नहीं-मॉडल अपडेट न होने से पंजीयन में आ रही परेशानी~~
झाबुआ। ब्यूरो चीफ -संजय जैन~~
वाहनों के रजिस्ट्रेशन से लेकर परमिट और कमर्शियल गाड़ियों के मामले में आ रही समस्याओं और उसके समाधान पर विशेष रूप से पोर्टल वाहन-4 को लेकर प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एसके झा व एडीशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अरविंद सक्सेना व ऑपरेटर्स के बीच बातचीत हुई। अफसरों ने एनआईसी से समाधान करने को कहा। पोर्टल की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें वाहन-4 के साथ सारथी को भी जोड़ा जाएगा। वेबसाइट के पेज पर शिकायतों की जानकारी भी अलग पेज पर रहेगी।
टोल फ्री नंबर ही नहीं .................
परिवहन विभाग के नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर के पोर्टल वाहन 4 और सारथी की कंप्लेंट के लिए टोल फ्री नंबर ही नहीं हैं। इस कारण इससे संबंधित समस्याओं की शिकायत के लिए लोग परेशान होते रहते हैं। वाहनों के मॉडल के अपडेटेड नाम नहीं होने से रजिस्ट्रेशन में परेशानी होती है वहीं,बीमा का नंबर दर्ज होते ही वाहन का रजिस्ट्रेशन भी तत्काल नहीं होता।
बैकलॉग एंट्री में सुधार, एक से ज्यादा परमिट मर्ज करेंगे.......................
परिवहन विभाग ने तय किया है कि परमिट की बैकलॉग एंट्री व्यवस्था में सुधार होगा। शादी-पार्टी और अन्य कार्यों के लिए मिलने वाले परमिट के तीन आवेदन करने की सुविधा मिल सकेगी। किसी वाहन पर एक से ज्यादा स्थायी परमिट हैं, तो उन्हें आपस में मर्ज किया जाएगा। सिटिंग क्षमता में कंडक्टर की सीट को जोड़कर परमिट इश्यू होता है, इसमें सुधार होगा।
एनआईसी की साइट होगी अपडेट................
एनआईसी की साइट बार-बार हैंग न हो,इसके लिए अपडेट सॉफ्टवेयर और ऑब्जरवेशन सिस्टम से उसे लैस किया जाएगा। इसके लिए जल्द दिल्ली मुख्यालय के अफसरों से बातचीत की जाएगी।
आउटसोर्स कर्मचारी होंगे भर्ती...............
परिवहन विभाग में लंबे समय से खाली पदों पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। परिवहन संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन का संचालन इनसे कराया जाएगा।




Post A Comment: