झाबुआ~तेजी पर ब्रेक-राजस्थान से आवक,250 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर 80 रुपए पर आया~~

15 दिन में टमाटर के भाव सामान्य हो जाएंगे,लोकल आवक होने से भाव कम होंगे~~



झाबुआ। टमाटर,भिड़ी व अन्य सब्जियों के भाव के भाव अब काबू में आने लगे हैं। शहर में 200 से 250 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर 80 रुपए से लेकर 140 रुपए किलो के बीच आ गया। ऐसे ही 40 से 60 रुपए किलो बिकने वाली भिंडी भी 20 से 25 रुपए किलो में मिल रही है। व्यापारियों के अनुसार नई सब्जियों की आवक शुरू हो गई है।


देखने को मिलेगी भाव में लगातार गिरावट .................

सब्जी विक्रेता विक्रम माली ने बताया कि अन्य कुछ अन्य शहरों के साथ सबसे ज्यादा टमाटर राजस्थान से आ रहे हैं। आवक बढ़ने से भाव इस माह लगातार घट रहे हैं। भिंडी,अरबी, करेला, लौकी, गोभी व धनिया-मिर्ची के भाव में भी गिरावट है। 15 दिन में शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी सब्जियां आना शुरू हो जाएगी। ऐसे में अब सब्जियों के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।
Share To:

Post A Comment: