झाबुआ~आगामी चुनाव की वजह से इस बार फरवरी में होगी बोर्ड की परीक्षा, तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेगा कम समय~~
झाबुआ। कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा की तैयारी के लिए समय कम मिलने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने इन दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। मार्च में होने वाली परीक्षा इस बार फरवरी में शुरु होगी। इसका बढ़ा कारण मार्च-अप्रैल में लोकसभा चुनाव को बताया जा रहा है।
5 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा.......................
बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होगी। कक्षा 10वीं का पहला प्रश्न पत्र हिंदी का होगा,इसका आखिरी प्रश्न पत्र 28 फरवरी को एनएसक्यूएफ का होगा। कक्षा 12वीं का पहला प्रश्न पत्र 6 फरवरी को हिंदी का होगा और आखिरी प्रश्न पत्र 5 मार्च को उर्दू और मराठी विषय का होगा। इसके साथ ही शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा भी फरवरी में ही होगी। प्रथम वर्ष की 5 फरवरी और द्वितीय वर्ष की 7 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के कारण पढ़ाई का प्रभावित होना निश्चित...........................
कक्षा 10वीं और 12वीं में 12 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे है। अभी नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत ही हुई है, लेकिन बोर्ड ने पहले ही परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है, ताकि इसी हिसाब से विद्यार्थी और स्कूलों में शिक्षक भी तैयारी में लग जाए। पहले तो परीक्षा एक माह पहले देना होगी,दूसरी ओर अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान शिक्षकों की डयूटी लगने से उन्हें पढ़ाई कराने वाले भी समय कम दे सकेंगे। दो माह तक विधानसभा चुनाव का प्रशिक्षण,मतदान,मतगणना और दूसरी तैयारियों के कारण पढ़ाई का प्रभावित होना निश्चित है। यानी विद्यार्थियों को जितना भी समय मिलने वाला है,उसमें बेहतर तरीके से पढ़ाई करना होगी।
12वीं का परिणाम आया था सबसे ज्यादा खराब..........................
इस बार बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं का परिणाम सबसे ज्यादा खराब आया था। साल 2021 की तुलना में यह 21.23फीसदी कम था। इसका बढ़ा कारण साल 2020 में कोरोना के कारण सभी विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन मिलना था। इस बार कक्षा 12वीं में 53.43फीसदी और 10वीं में 59.03 फीसदी विद्यार्थी पास हुए।



Post A Comment: