बड़वानी~वीर दुर्गादास जयंती के उपलक्ष्य में निकला विशाल चल समारोह ~~




बड़वानी:- क्षत्रिय राठौड़ समाज बड़वानी के तत्वावधन में समाज के आराध्य पुरूष वीर दुर्गादास जयंती के उपलक्ष्य में समाज की धर्मशाला से विशाल चल समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ।
दोपहर 1 बजे से प्रारम्भ हुआ चल समारोह बड़वानी नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ वापिस समाज की धर्मशाला में समाप्त हुआ, इस दौरान नगर में अनेक स्थानो पर समाजजनो एवं अन्य संस्थाओ के द्वारा स्वागत भी किया गया। सावन माह की रिमझिम फुहारो के मध्य डही जिला धार से आई समाज की दुर्गावाहिनी की बालिकाओ ने एक से एक बढ़कर करतब तलवार एवं लाठियो के माध्यम से प्रस्तुत किये,
जिसकी उपस्थितजनो से सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। चल समारोह के पश्चात धर्मशाला में जिले भर से आये हुए समाजजनो का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। जिसमें सर्वश्री हुकुम राठौड़ जिलाध्यक्ष राजपुर एवं अन्य स्थानो पाटी, सिलावद, अंजड़, राजपुर, पलसूद से आये हुए समाजजनो का स्थानीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री महेश राठौड़ एवं अन्य पदाधिाकरियो ने किया। तत्पश्चात समस्त समाजजनो का भोजन प्रसादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Share To:

Post A Comment: