धारटांडा~युवा मोर्चा की बाइक रैली का किया स्वागत~~

धारटांडा~( डॉ. अशोक शास्त्री )




धार-टांडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफलतम कार्यकाल को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा धार जिले की सातों विधानसभा में बाइक रैली निकाली जा रही है। शनिवार दोपहर 3 बजे बाइक रैली टांडा पहुंची। जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह सोलंकी के निवास पर बाइक रैली का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सूर्या ने बताया कि बाइक रैली बदनावर से प्रारंभ हुई है। मोदीजी के सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 9 वर्ष के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा 2 दिवसीय बाइक रैली लेकर निकला है। यह रैली बदनावर विधानसभा, सरदारपुर विधानसभा व टांडा होते हुए गंधवानी विधानसभा के बाद कुक्षी रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन मनावर धरमपुरी होते है धार पहुंचेगी। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संकल्प लेंगे कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की सातों विधानसभा में जीत भाजपा की झोली में डालेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, टांडा भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरसिंह सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल गादिया, बाग मंडल अध्यक्ष कैलाश झाबा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदर चौहान, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अनुराग सचान, राजकुमार जाधव (पूणे), महामंत्री जड़ाव मंडलोई, ब्रज जाजू, तरुण पटेल, रत्न मोरी, सुनील नारवाली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: