धारकुक्षी।~कांग्रेस के कामों को गिनाकर भ्रम फैला रही भाजपा- विधायक बघेल~~
धारकुक्षी~( डॉ. अशोक शास्त्री )
धार-कुक्षी। भाजपा की केंद्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धि पर भाजपा नेताओं द्वारा की गई प्रेस वार्ता पर कांग्रेस के विधायक सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि विगत दिवस भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने भाजपा के विकास कार्य गिनाए गए थे। जिसमें उन्होंने कमलनाथ सरकार द्वारा स्वीकृत डही उद्वहन सिंचाई परियोजना लागत 1127 करोड़ एवं कुक्षी उद्वहन सिंचाई परियोजना लागत 2144 करोड़ की योजना को भाजपा की योजना बता दिया। इससे बड़ा हास्यप्रद क्या हो सकता है। 18 सालो में कुक्षी को कोई बड़ी योजना नही देने वाली भाजपा कांग्रेस के कामों को गिनाकर जनता में भ्रम पैदा कर रही है। उन्होंने आगे बताया कि जनता ने भाजपा की करनी और कथनी को देख लिया है और सबक सिखाने का मन बना लिया है। श्री बघेल ने कमलनाथ सरकार के दौरान कुक्षी विधानसभा में स्वीकृत कार्यों के विवरण बताते हुए कहा कि योजनाएं कांग्रेस सरकार की बनाई हुई है और क्रियान्वयन भी कांग्रेस सरकार में हो चुका था। बस भाजपा सरकार अपनी फर्र्जी वाहवाही करवाकर जनता को भ्रमित करती है। विधायक ने बताया कि बरखेड़ा डेम विस्तार का काम भी कमलनाथ सरकार आते ही स्वीकृत और चालू हुआ था। वैसे 15 महीनो की कमलनाथ सरकार ने हजारों करोड़ की योजनाएं कुक्षी विधानसभा की जनता को समर्पित की, लेकिन भाजपाई इसको पचा नही पा रहे है।
Post A Comment: