झाबुआ~गायत्री मंदिर परिसर में कुल 7 दिव्यांग जोड़ों का सुंदर सामूहिक विवाह हुआ~~
झाबुआ। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना अंतर्गत कलेक्टर तन्वी हुड्डा के निर्देशन में विभाग द्वारा झाबुआ के गायत्री मंदिर परिसर में कुल 7 दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। विवाह के अंतर्गत दिव्यांग दंपति को 49000 की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस कार्यक्रम में एनजीओ प्रकोष्ठ, रोटरी क्लब, परहित संस्था द्वारा विवाहित जोड़ों को स्वेच्छा से गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराया गया। नवविवाहित दंपतियों ने मुख्यमंत्री की इस योजना के लिए मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उप संचालक दिनेश वर्मा, सहायक संचालक पंकज साँवले, एनजीओ प्रकोष्ठ के मनोज अरोरा में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
फ़ोटो
Post A Comment: