खिलेडी~~बदनावर तहसील की ग्राम पंचायत खिलेड़ी में मार्ग दे रहा दुर्घटना को निमंत्रण~~
जगदीश चौधरी खिलेडी 6261395702~~
अलग अलग पृथक दल के सरपंच उपसरपंच होने के बाद कि ग्रामवासी सुविधा को तरसे~~
बदनावर जनपद की पंचायत खिलेड़ी में जनता आज भी विकास को तरसते साबित हो रहे हैं जिसका प्रत्यक्ष दृश्य बरसात के शुरू होने के पहले दिन से ही दिखाई दे रहा यहा पंचायत के वार्ड क्रमांक 2 जो कि शिव कालोनी से जाना जाता है इस वार्ड में रहवासी मुख्य मार्ग तक आने में कीचड़ के बीच कई बार नहाकर निकलना पड़ता है जी हां यह सही बात है कि जब आदमी घर से साफ सुथरे कपड़े पहनकर निकलता है तो पैरो की फिसलन से वह कीचड़ में गन्दा हो कर ही बाहर मुख्य मार्ग पर पहुचता है। यहां तक कई बार तो मोटरसाइकिल चालक कीचड़ की फिसलन से बचने के लिए डबल सवारी को बिठाकर ले जाने में डर महसूस कर रहे है ज्ञात हो कि गांव में लोग कालोनी मोहल्लों में ही रहते है व खेत के कृषि कार्य करने के लिए कई बार महिलाओ को भी जाना पड़ता है लेकिन इस मार्ग पर शिव कालोनी की महिलाएं पिछले कुछ दिनों से मोटरसाइकिल पर न बैठ कर पैदल निकलने में ही अपना भला समझ रही है महिलाओं का मानना है की कहि इस कीचड़ भरे रास्ते से दो पहिया वाहन पर बैठ कर निकलने में दुर्घटना हुई तो चोट आने पर सारा घरेलू कार्य अस्त व्यस्त हो जाएगा वहीं कुछ दृश्य इसी तरह की घटना को निमंत्रण देते सिद्ध हो रहे है। गांव के सरपंच की निष्क्रियता तो इतनी है कि उनके चेहरे लोगो के आवाजाही के मार्ग को सुगम बनाने को लेकर कोई फिक्र ही नही दिखाई दे रही है और सरपंच की इसी निष्क्रियता के चलते मार्ग की बदहाली को दुरुस्त करवाने को लेकर वार्डवासियों ने सीएम हेल्पलाइन का भी सहारा लिया है। क्योकि परेशानी दोपहिया वाहन तक ही सीमित नही है उक्त मार्ग पर नोनिहलो के लिए आने वाली स्कूल बस भी कई गड्ढो को पार करने के बाद मुख्य मार्ग पर आती है।
वार्ड नम्बर 2 की सड़क बदहाली के कारण पैदल चलने राहगीर बच्चे महिलाएं, दो पहिया चालक यहाँ तक कि चार पहिया वाहन स्कूल बस चालक सब परेशानी झेल रहे है लेकिन स्थानीय प्रशासन जिम्मेदारी के प्रति निर्हवन नही कर रहा है इस पर कई ग्रामीण तो यह चुकटिया उड़ाते नजर आ रहे है कि खिलेड़ी में सरपंच काग्रेश दल से है और उपसरपंच भाजपा दल से है शायद इन राजनेतिक दल के अलगाव खिलेड़ी का विकास अवरुद्ध हो गया है।
*क्या कहते हैं जिम्मेदार*
जल्द ही शिव कालोनी के खस्ताहाल मार्ग का कुछ सुधार कर दिया जाएगा
जितेन्द्र पाटिदार उपसरपंच ग्राम खिलेड़ी



Post A Comment: