खेतिया~एक महीने में 20-25 घरों के ताले तोड़ने वाले अंतर्रराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश*~~
दो राज्यों के तीन जिलों की पुलिस को थी तलाश*
सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के पश्चात सिकलीगरो के चोर गिरोह का मुख्य आरोपी बड़वानी पुलिस की गिरफ्त में*~~
एक अपाचे बाइक सहित ₹-1 लाख जप्त*~~
*फरार आरोपी की तलाश जारी*~~
खेतिया~ सेंधवा मार्ग स्थित गायत्री कॉलोनी के श्री जगदीश शर्मा के सूने पड़े मकान में अप्रैल माह में हुई चोरी का पर्दाफाश हुआ 11 अप्रैल 23 की दरमियानी रात को चोरों द्वारा यह वारदात की गई जिसमें जगदीश शर्मा के रिश्तेदार
मनोज पिता नंदकिशोर शर्मा निवासी गायत्री कालोनी खेतिया की ने पुलिस को रिपोर्ट किया कि मेरे भाई जगदीश शर्मा के घर के अदंर अज्ञात बदमाशो व्दारा दरवाजा का ताला तोड़कर नगदी जेवरात कुल 3 लाख रुपये चुराकर ले गये है। रिपोर्ट पर अप क्र 82/2023 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की तलाश की गई
खेतिया पहुंचे राजपुर SDOP श्री रोहित अलावा ने बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुनित गेहलोद व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आर.डी.प्रजापति व एस.डी.ओ.पी राजपुर श्री रोहित अलावा के व्दारा टीम गठित की गई टीम के व्दारा लगातार कस्बा खेतिया व महाराष्ट्र व आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जो फुटेजो के आधार पर एक अपाचे सफेद रंग की मो.सा. जिस पर तीन व्यक्ति बैठे हुए संदिग्ध दिखाए दिए। टीम के व्दारा लगातार प्रयास किया और मुखबिरो की सूचना के आधार पर दिनाक 13.07.2023 को ग्राम सिनगुन जिला खरगोन संदिग्ध व्यक्ति अशोक सिकलीगर के यहां दबिश देने पर घर से फरार हो गया जिसका मूवमेंट सेधवा खेतिया तरफ का होने से खेतिया थाने पर सूचना देने पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक अपाचे मोटरसाईकल चालक को पकड़ा नाम पता पुछने पर अपना नाम अशोक पिता प्रतापसिह चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सिगनूर थाना गोगावा जिला खरगोन म.प्र.का होना बताया। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया व आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाईकल अपाचे टीवीएस कंपनी की जिसका क्रमांक MP 68 MJ 9977 व एक लाख रुपये नगद जप्त किये , तथा आरोपी के व्दारा सहयोगी आऱोपीयो का पुछने पर चोरी मे सलिंप्त आरोपी.संदिप पिता सोनारसिह निवासी आकाशनगर इंदौर (म.प्र.),राहुल पिता प्रधानसिह निवासी नंदुबार महाराष्ट्र का होना बताया तीनो की आपसी पूर्व अपराधो मे जेल मे परिचय होने पर मध्यप्रदेश , महाराष्ट्र प्रांत मे कई स्थानो पर चोरीयो का खुलाशा हुआ है जो महाराष्ट्र पुलिस को भी गिरप्तारी की सूचनी पृथक से दी जा रही है,चोरी का पर्दाफाश करने में पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रजापति, SDOP राजपुर रोहित अलावा,थाना प्रभारी खेतिया निरी.विनोद सिंह बघेल उनि.सुरेंद्रसिह बघेल,सउनि कैलाश सिह चौहान ,सउनि सिताराम भटनाग. प्र.आर.मुकेश गिरवाल,प्र.आर.रुपसिंह, प्र.आर.राजेन्द्र बर्डे प्रआर, प्रआर 180 योगेश पाटील, आर 421 हेमन्त मण्डलोई, आर.विशाल पाटिल आर.दीपक डोडयारआर. योगेश पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही है l
खेतिया से राजेश नाहर




Post A Comment: