धार~जैतापुरा औद्योगिक क्षेत्र रोजगार-व्यवसाय को गति देगा-मंत्री दत्तीगांव~~
भाजपा का जिला स्तरीय व्यापारी चर्चा सम्मेलन धामनोद में संपन्न, वक्ता डॉ खरे ने कहा भाजपा व्यापारियों के लिए हमेशा फायदेमंद रही है~~
धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )
धार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा विशेष अभियान के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच बताया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को धामनोद में भाजपा का जिला स्तरीय व्यापारी चर्चा तथा सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम के अतिथि युवा आयोग अध्यक्ष डॉ निशांत खरे इंदौर, कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाव, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल , सांसद छतर सिंह दरबार, जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोंदिया, वरिष्ठ नेता विनोद शर्मा, धरमपुरी प्रभारी अनंत पवार, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, जयराम गावर, कालुसिंह ठाकुर, रमेश गोदवानी, जगदीश मुवेल, महेंद्र महाजन, सन्नी रिन, सतीश चौधरी सहित अनेक नेता मंचासीन थे। संचालन आशीष गोयल व आभार जगदीश मूंदड़ा ने माना।
मल्टीनेशनल कंपनी आ रही जैतापुरा
सम्मेलन को संबोधित करते हुए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री दत्तीगांव ने प्रदेश के उद्योगों और प्रगति के बारे में चर्चा की। उन्होंने नई योजनाओं के बारे में भी बताया। मंत्री श्री दत्तीगांव ने कहा कि धामनोद व्यापारिक क्षेत्र रहा है। यहां पर जैतापुरा इंड्रस्टियल एरिया 200 हैक्टेयर में बन रहा है। अभी 9 उद्योग आ चुके है। मल्टीनेशनल कंपनी पेप्सीको से उद्योग स्थापित करने के लिए चर्चा चल रही है। उद्योगों के स्थापित होने के बाद ना सिर्फ रोजगार बढ़ेगा, बल्कि क्षेत्र के अन्य व्यवसाय को भी रफ्तार मिलेगी। आने वाले 5 सालों में उन्होंने बताया धामनोद जेतापुर क्षेत्र बहुत ही जल्दी तरक्की करेगा।
बाजार में पैसा आएगा, व्यापार को गति मिलगी-डॉ खरे
मुख्य अतिथि डॉ निशांत खरे ने मुख्यमंत्री की कई योजनाओं के बारे में बताया। उन्होने कहा कि भाजपा हमेशा से व्यापारियों के लिए फायदेमंद रही है। बीते कुछ वर्षांे में गरीबों और किसानों के जीवन स्तर को जनकल्याणकारी माध्यमों से उठाया गया है। सरकार की लाड़ली बहना योजना, किसान ब्याज मुक्ति योजना में सरकार जो पैसा दे रही है यह पैसा पुन: बाजार में आएगा। इससे व्यापारियों के व्यवसाय को गति मिलेगी। धार जिला अध्यक्ष भाजपा के मनोज सोमानी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में महेंद्र महाजन, मोहित तांतेड़, राकेश पटेल, अनिल खजांची, नीलश माहेश्वरी, विष्णु कर्मा, मंडल अध्यक्ष सतीश चौधरी, व्यापारी अध्यक्ष राकेश पाटीदार, मंडल महामंत्री महेंद्र चौहान, जितेंद्र फौजी का सहयोग रहा। जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
व्यापारियों ने बताई समस्या, सौंपा ज्ञापन
धामनोद-धरमपुरी के जिनिंग व्यापारियों ने बताया कि प्रदेश में मंडी टैक्स ज्यादा है। इसके कारण सीमावर्ती राज्यों में कपास जाने लगा है। इसका नुकसान व्यापारियों को हो रहा है। इस दौरान कॉटन एसोसिएशन के अध्यक्ष मिंटू सिंह छाबड़ा, उमेश धाडिया, मनीष मंगल, शिव पाटीदार आदि उपस्थित थे। इधर अनाज एसोसिएशन ने भी जीएसटी से संबंधित समस्याओं से मंत्री दत्तीगांव को अवगत कराया। इस दौरान एक ज्ञापन अध्यक्ष पूर्णा शंकर एवं विनोद एरन ने ज्ञापन सौंपा।
Post A Comment: