बड़वानी~कलेक्टर ने दी संचित शर्मा को बधाई~~
बड़वानी ~ कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग ने यूपीएससी परीक्षा में 92वी रैंक पाने वाले दवाना निवासी श्री संचित शर्मा को बुलाकर उन्हें परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बधाई दी है। इस दौरान कलेक्टर ने उनके माता-पिता सहित संचित शर्मा को पुष्प गुच्छ देकर बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की है।
कलेक्टर ने संचित शर्मा को बताया कि यूपीएससी की परीक्षा सबसे कठिन होती है, इसे उत्तीर्ण वहीं कर सकता है, जिसके मन में कुछ कर गुजरने का जुनून हो । यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करके देश सेवा की जा सकती है। शासकीय सेवा में जाकर अलग-अलग फील्ड में काम करने का मौका मिलता है, जिससे जीवन में बहत कुछ सीखने को मिलता है।
उल्लेखनीय है कि दवाना निवासी संचित शर्मा ने मात्र 23 वर्ष की आयु में यूपीएससी परीक्षा द्वितीय प्रयास में उत्तीर्ण कर 92वी रैंक प्राप्त की है। संचित के पिता किसान है तथा माता गृहिणी है। संचित शर्मा ने बीटेक ( आईआईटी देहली ) से तथा एमटेक (पर्यावरण विषय में) उत्तीर्ण किया है। उनका प्राथमिक शिक्षा पेरामाउण्ट ऐकेडमी बड़वानी में तथा माध्यमिक शिक्षा पेरामाउण्ट एकेडमी ठीकरी से प्राप्त की है। हायर एजूकेशन माईक्रोविजन एकेडमी बुरहानपुर से प्राप्त की है।
संचित शर्मा युवाओं को यह संदेश देना चाहते है कि युवा मेहनत करें, किताबों से दोस्ती कर 10 से 12 घण्टे पढाई करके किसी भी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते है। साथ ही युवा मोबाइल का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर करें, मोबाइल में भी बहुत कुछ सीखने को है।


Post A Comment: