बड़वानी~बेहतर पर्यावरण के लिए पौधारोपण से अच्छा कोई विकल्प नहीं है-विशेष न्यायाधीश~~
बड़वानी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार तिवारी के आदेशानुसार, विशेष न्यायाधीश श्री जाकिर हुसैन के निर्देशन में जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मानवेंद्र पवार के मार्गदर्शन मे 5 जून पर्यावरण दिवस को पौधारोपण किया गया। जिसमें सभी न्यायाधीश गणों ने पौधारोपण किया ।
उन्होंने बताया कि पेड़ पौधे ऐसे संपदा है जो मनुष्य के जीवन के लिए जरूरी है। क्योंकि पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस दिन प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए लोग पौधारोपण करते हैं, यह वातावरण को शुद्ध रखने के साथ ही हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बनाकर रखते हैं। धरती को इंसान के रहने योग्य बनाने के लिए प्रकृति व पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए, पर्यावरण और धरती जीवन जीने के लिए सबसे जरूरी चीजें उपलब्ध कराती है। जैसे सांस लेने के लिए हवा और पेट भरने के लिए भोजन, पानी। हमे प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग बंद करना चाहिए और सभी को इसके प्रति जागरूक करें, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें ना कि पेड़ों की कटाई।
वर्तमान में प्रदूषण से हमारा पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है, यह हम सब के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। परंतु कुछ प्रयासों के द्वारा हम अपने पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं आज हम विश्व पर्यावरण दिवस के सम्मान में कहेगे कि ‘‘ बंजर धरती की बस यही पुकार पेड़ लगाकर करो इसका श्रंगार ‘‘ । पर्यावरण की रक्षा मानवता की रक्षा के नारे के साथ वृक्ष लगाएंगे।
इस अवसर पर तृतीय अपर जिला न्यायाधीश सुश्री संध्या श्रीवास्तव, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश सुश्री सारिका गिरी शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सीता कन्नौजे, ग्राम पंचायत भीलखेड़ा मे भी पौधारोपण किया गया। चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सील श्री हेमेंद्र कुमरावत, आशाग्राम प्रभारी सचिन दुबे, अर्जुन परमार, परमेश्वर मेरावी, उर्मिला मंडलोई, काउंसलर, पीएलवी अनीता चोयल, आशाग्राम के पदाधिकारी, भीलखेड़ा सरपंच, सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ सुरेश, युसूफ, विनोद उपस्थित थे।


Post A Comment: