खेतीया~ऑक्सीजन हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम:विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे रोप कर प्रकृति संरक्षण की ली गई शपथ भारतीय जैन संगठन महिलाओ ने ~~
खेतीया :- विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को नगर के पानी टंकी परिसर में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान भारतीय जैन संगठन की महिलाओं ने ने पेड़ों की अधाधुंध कटाई होने पर चिंता जताई और कहा, वनों की कटाई से वातावरण में ऑक्सीजन कम होती जा रही है। इसलिए पौधरोपण कर उनका संरक्षण करना जरूरी हो गया है। इस मौके पर प्रकृति के संरक्षण की भी शपथ ली गई। छायादार एवं फलदार पौधौं के साथ अनेक प्रजाति के पौधे रोपे गए। इस मौके पर अध्यक्ष प्रीती भंसाली ,सचिव मंजुश्री पारख, ममता टाटिया, कल्पना छाजेड ,स्वर्णा खिवसरा, राखी बोथरा ,संतोषी बोथरा ,हंसा श्रीमाली ,हर्षा चोपडा ,दर्शना भंसाली सहित महिला सदस्य उपस्थित थे।
खेतिया से राजेश नाहर
Post A Comment: