धार~धार पुलिस पहुंची राजस्थान
गुणावद में हुए अग्निकांड में फरार दो आरोपियों को किया अरेस्ट~~
केमिकल से भरे ड्रम में लगी थी आग, पडोसियों को हुआ था नुकसान~~
ग्राम गुणावद में हुए अग्निकांड मामले में सादलपुर पुलिस टीम को सफलता मिल गई हैं, आरोपी आगजनी की घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहे थे। इसी बीच पुलिस टीम को दो आरोपियों के राजस्थान में होने की सूचना मिली, जिसके आधार पर धार से पुलिस की दो टीमें 380 किलोमीटर दूर पहुंची, यहां से भी आरोपी भागने की फिराक में थे। इसके पहले ही आरोपियों को पुलिस टीम ने दबोच लिया व अपने साथ धार लेकर आए। जहां पर आरोपियों को अरेस्ट करने के बाद आगे की पूछताछ सादलपुर पुलिस टीम कर रही हैं, शनिवार दोपहर के समय पुलिस आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया.
दरअसल इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर सादलपुर थाना अंतर्गत ग्राम गुणावद में आशिक पिता गुडडु का गोदाम बना हुआ हैं, इस गोदाम में ही 31 मई की रात्रि के समय अचानक आग लग गई थी। महज कुछ देरी में ही आग की लपटे इतनी तेज हो गई थी कि पडोस की दो दुकानें सहित एक घर को अपनी चपेट में ले लिया था। क्षेञ के ग्रामीणों का कहना था कि आशिक पटेल अपने गोदाम से अवैध रुप से डीजल, पेट्रोल व केमिकल बेचने का काम करता हैं, रात के अंधेरे में गुजरात जाने वाले टैंकर आरोपी के गोदाम के सामने रुकते है। जिसमें से ही अवैध परिवहन का काम किया जाता था, घटना वाले दिन गुलाम हस्नेन की दुकान के 50 टायर, गन्ने की मशीन सहित घरेलू सामान व बाइक जलकर खाक हो गई थी। आग लगने के बाद क्षेञ के ग्रामीणों ने हंगामा किया था, जिसके बाद जांच के लिए धार साइबर क्राइम ब्रांच सहित एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची थी। प्रकरण की जांच एसपी मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शुरू की गई थी।
ड्रम में रखा था केमिकल
पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई हैं, कि आरोपी ने गोदाम के अंदर केमिकल से भरे हुए ड्रम रखे थे। पडोसी गुलाम ने भी पुलिस को दर्ज करवाए प्रकरण में यही बताया कि ड्रम में ही सबसे पहले आग लगी थी, जिसके बाद कबाड़ की दुकान व घर तक आग की लपटें पहुंची थी। सादलपुर पुलिस ने इस मामले में मोमिन पिता मेहबुब उम्र 24 साल व अयाज पिता हबीब उम्र 22 साल को राजस्थान क्षेञ से गिरफ्तार किया हैं, आरोपी राजस्थान के बस स्टैंड क्षेञ से बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच घेराबंदी करके कार्यवाही की गई है।
मुख्य आरोपी पर होगा इनाम घोषित
गुणावद अग्निकांड में फरार चल रहे आशीक पटेल घटना के बाद से ही फरार चल रहा हैं, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट करने के लिए धार, इंदौर सहित रतलाम क्षेञ में दबिश दी। किंतु आरोपी नहीं मिला। ऐसे में अब फरार आरोपी के खिलाफ इनाम घोषित किया जा रहा है। थाना प्रभारी भागचंद्र तंवर के अनुसार मामले में प्रकरण दर्ज कर पुलिस वैधानिक कार्यवाही कर रही हैं, दो आरोपियों को राजस्थान से पुलिस लेकर आई है।


Post A Comment: