धार~पति से जेल में हुई दोस्ती
महिला को बातचीत करने के लिए बुलाकर किया था रेप~~
दो माह बाद आरोपी धार छोड़ने के पहले हुआ अरेस्ट ~~
धार ( डॉ. अशोक शास्त्री )
ग्राम थावली में महिला के साथ हुए रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को तिरला पुलिस टीम ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी पिछले दो महीने से फरार चल रहा था, क्षेञ छोड़कर औधोगिक नगरी पीथमपुर चला गया था, जहां से मानपुर की और भागने वाला था। इसी बीच तिरला पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद बगडी फाटा क्षेञ में घेराबंदी करते हुए आरोपी धनसिंह पिता दित्या निवासी गंजीखाना क्षेञ को गिरफ्तार किया। आरोपी को अरेस्ट करने के बाद पुलिस टीम थाने पर लेकर आई, जहां पर आगे की पूछताछ पूरी होने के बाद शनिवार दोपहर के समय आरोपी रेपिस्ट को कोर्ट के समक्ष पेश किया। आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्यवाही उनि मनोज पाटीदार सहित तिरला स्टाफ द्वारा की गई।
दरअसल तिरला थाना अंतर्गत ग्राम थावली निवासी 35 वर्षीय महिला ने 8 अप्रैल को थाने पर आकर सूचना दी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि पति पिछले कुछ समय से जेल में बंद हैं, इस दौरान पति व आरोपी की बातचीत हुई थी, पति से नंबर प्राप्त करने के बाद आरोपी जब जेल से बाहर आया था बातचीत करने के लिए फोन करता था। घटना दिनांक 6 अप्रैल को रात्रि के समय आरोपी ने मान नदी के किनारे जंगल में बुलाया व जान से मारने की धमकी देकर रेप किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तिरला पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन व सीएसपी देवेंद्रसिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तिरला पुलिस टीम ने पहले पीथमपुर औद्योगिक क्षेञ में भी दबिश दी थी, किंतु आरोपी नहीं मिला था। अब आरोपी धार छोड़कर भागने वाला था, फाटे पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा है। थाना प्रभारी जयराज सोलंकी के अनुसार महिला का पति जेल में बंद हैं, इस दौरान आरोपी ने नंबर लेकर महिला को बातचीत करने के लिए बुलाया व गलत काम किया था। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Post A Comment: