धार~बच्चों को खुब पढ़ाएं, माता-बहनों का सम्मान करें, पुलिस जनता की मित्र- एसपी सिंह~~

ग्राम बड़वान्या में सामुदायिक पुलिसिंग खाटला बैठक का आयोजन~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री ) 

समाज में चली आ रही रूढ़िवादिता को और अंधविश्वास को दूर करते हुए बच्चों को खूब पढ़ाएं और माता बहनों का सम्मान करें। गांव में शांति अमन चैन बनाए रखें। पुलिस जनता की मित्र है । पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस आपकी मित्र हैं दुश्मन नहीं। उक्त बात समीपस्थ ग्राम बड़वान्या में शुक्रवार को सामुदायिक पुलिसिंग खाटला बैठक जनसंवाद पुलिस थाना डही द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एसपी मनोज कुमार सिंह ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अलीराजपुर से सटा हुआ क्षेत्र होने के कारण क्षेत्र में शिक्षा की बहुत कमी है इसलिए अपने बच्चों को तो पढ़ाएं, परंतु गांव के अन्य बच्चों के माता-पिता को भी बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करें। शिक्षा से समाज का विकास होता है।
शराब का करें परित्याग
एसपी श्री सिंह ने कहा कि माता बहनों का सम्मान करें और ग्राम में सुख शांति और अमन चैन से रहें। हो सके तो शराब का परित्याग करें गांव की समस्या का गांव में ही निराकरण होना चाहिए। आप लोगों के लिए सरकार ने पैसा एक्ट कानून बनाया है, इसलिए प्रत्येक गांव में शांति समिति का गठन होना चहिए। जिस गांव में सब लोग मिलकर रहते हैं उस गांव का विकास निश्चित ही अति शीघ्र होता है क्योंकि संगठित रहने में ताकत है। अगर शिक्षक समय पर नहीं आता है तो हमें सूचित करें। हम एसडीएम को सूचना देंगे और अध्यापक को बच्चों को पढ़ाने के लिए भेजेंगे। आपका बच्चा पढ़ लिखकर कोई एसपी, कलेक्टर, एसडीएम बनेगा तो माता-पिता तो रोशन होगा ही साथ ही गांव, कस्बा, तहसील क्षेत्र का नाम भी होगा। एसपी ने हाल ही में घटी अंधविश्वास की सत्य घटना से उपस्थित जनों को रूबरू कराया।
यह थे माजूद
इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, नव जीवन परमार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुक्षी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुक्षी थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे, डहीं थाना स्टॉफ, मनोहर गोयल पिए एसडीएम कार्यालय कुक्षी, ग्राम पंचायत सिदड़ी सरपंच बलवीर सिंह, थांदला सरपंच, बड़वान्या सरपंच, सचिव, विधायक प्रतिनिधि राजू शर्मा, समाजसेवी सुकलाल रणदा, सुरक्षा समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इसके पश्चात एसपी श्री सिंह व एसडीएम ने विभागीय नवनिर्मित बेरिक भवन का उद्घाटन भी किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कैलाश कन्नौज, पार्षद शैलेंद्र सोनी, भाजपा नेता डॉ दुर्गेश वर्मा आदि मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: