खिलेडी~~भगवान श्री देवनारायण के मंदिर जीर्णोद्धार की जन चेतना यात्रा का खिलेड़ी के गायरी चौधरी समाज एवं ग्रामीणों ने किया स्वागत~~ 

जगदीश चौधरी खिलेडी6261395702~~


अखिल भारतीय गायरी चौधरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु प्रसाद चौधरी सहित पदाधिकारी ने क्षेत्र में स्थापित प्राचीन श्री देवनारायण जी के मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु जन चेतना यात्रा के माध्यम से 31 मई से भृमण प्रारम्भ किया जिसके चलते यात्रा शनिवार को खिलेड़ी पहुची यहाँ यात्रा में पधारे गायरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु प्रसाद चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों का खिलेड़ी के समाजजन व ग्रामीणों  ने स्वागत किया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के भावों से अभिभूत होकर  मन्दिर के जीर्णोद्धार एवं सरंक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प लिया जिसके पश्चात यात्रा फुलेड़ी ग्राम पहुची जहां ग्रामीणजन सहित सरपंच शंकर सिंह चुंडावत एवं मनोहर सिंह पटेल  के द्वारा चौधरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया इसी प्रकार यात्रा के दौरान चिराखान पाना पान्दा तारोद एवं पँचमुखी आदि
कई जगह समाज के लोगो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का सभी जगह भव्य स्वागत किया स्वागत के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु प्रसाद चौधरी ने अपने उध्बोधन में कहा कि हमारी इस यात्रा का उद्देश्य भगवान देवनारायण के मंदिर का जीर्णोद्धार करना है बल्कि हम इस यात्रा के माध्यम से सभी देवी देवताओं के मंदिरों को सरक्षण प्राप्त हो युवा वर्ग भारतीय संस्कृति के प्रति सजग हो यही हमारा मुख्य उद्देश्य है।
Share To:

Post A Comment: