*राजोद~श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की प्रांतीय प्रतिनिधि की बैठक संपन्न हुई*~~
राजोद~ श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की प्रांतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक राजोद में संपन्न हुई। कार्यक्रम के प्रारंभ में समाज के देव पुरुष श्री धर्म श्री जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न हुई।इसके बाद वयोवृद्ध समाजसेवी कांता देवी रामेश्वर सोनी राजोद का प्रांतीय प्रतिनिधि के अध्यक्ष श्री राजेंद्र चौकसी वाला, महामंत्री राजेंद्र काला एवं अन्य सदस्यों द्वारा पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात इस आयोजन के लाभार्थी नवीन ,आशीष सोनी महेचा परिवार राजोद में सभी मेहमानों का स्वागत किया । कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रांतीय प्रतिनिधि के महामंत्री राजेंद्र काला ने पूर्व बैठक में लिए गए निर्णय पर प्रकाश डाला एवं प्रांतीय प्रतिनिधि के पूर्व अध्यक्ष श्री रवि शर्मा ने जनगणना स्मारिका के डिजिटल प्रकाशन की तैयारी की जानकारी प्रदान की प्रांतीय प्रतिनिधि के गोपाल लखपाल राजगढ़ द्वारा स्वर्ण कला बोर्ड के संबंध में जानकारी प्रदान की तथा समाज से स्वर्ण कला बोर्ड में समाज का नाम जुड़वाया जाएगा समाज की महिला संगठन जिसे स्वर्णिमा के नाम से जाना जाता है, उस संगठन के माध्यम से महिलाओं को समाज के प्रति जागृत किया एवं महिलाओं को स्वालंबन बनाने की योजना पर दीपिका डूंगरवाल इंदौर ने प्रकाश डाला। महिलाओं में हुनर की जागृति हेतु महिलाओं को विभिन्न हुनर जैसे संगीत हस्तकला गायन डांस पर फोकस किया गया,सामाजिक स्तर पर प्रदेश व्यापी सम्मेलन का प्रस्ताव पूर्व अध्यक्ष दिलीप जोबट ने रखा जिस पर सर्व सहमति से पास किया गया प्रस्ताव पर दीपिका डूंगरवाल किरण जसमतिया गोपाल भजूद, बसंत काला आदि ने अपने विचार रखे। उक्त जानकारी आशीष सोनी के द्वारा दी गई।


Post A Comment: