भोपाल~मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा मैं
वायुयान से तीर्थ यात्रा करेंगे तीर्थयात्री दूसरी फ्लाइट मथुरा-वृन्दावन के लिए~~
अब पति-पत्नी एक साथ कर सकेंगे वायुयान से तीर्थ यात्रा~~
भोपाल संभाग पत्रकार आनंद अग्रवाल की रिपोर्ट~~
सीहोर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा अब तीर्थयात्रियों को वायुयान से तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। जिले के तीर्थयात्रियों को 06 जुलाई को मथुरा-वृन्दावन की तीर्थ यात्रा पर वायुयान द्वारा भेजा जाएगा। यात्रा में जिले से 32 तीर्थ यात्री एवं एक अनुरक्षक को भेजा जाएगा। वायुयान द्वारा तीर्थयात्रा के लिए आवेदक की उम्र न्यूनतम 65 वर्ष होना चाहिए। इस यात्रा में तीर्थयात्रियों को सहायक की पात्रता नहीं होगी। इच्छुक आवेदक स्थानीय निकाय या जनपद कार्यालय में निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन करें।
वायुयान से तीर्थ यात्रा में पहले पति एवं पत्नी एक साथ या एक ही परिवार से दो सदस्यों द्वारा आवेदन नहीं करने का प्रावधान था। शासन द्वारा जारी संशोधित आदेश अनुसार अब मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत हवाई यात्रा में अब एक परिवार से पति-पत्नी दोनो साथ आवेदन कर सकते है। इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की समस्त अर्हताओं की पूर्ति करना आवश्यक है। जिले से निर्धारित कोटा से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर यात्रियों का चयन कम्प्यूटराईज्ड लॉटरी से किया जाएगा।


Post A Comment: