झाबुआ~सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान सह बिदाई समारोह का आयोजन~~
झाबुआ। 31 मई, 2023 को विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बिदाई समारोह कल गुरुवार को सायः 4.30 बजे से कलेक्टर तनवी हुड्डा जिला झाबुआ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उनके स्वत्व से संबंधित आवश्यक दस्तावेज पीपीओ/जीपीओ प्रदान किए गए।
कलेक्टर सुश्री हुड्डा ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कहा कि आपको प्राप्त पीपीओ/जीपीओ आपके द्वारा जीवनभर की गयी सेवा, किसी भी विभागीय जॉच और अन्य कार्यवाही का प्रचलित नहीं होने का एक जीवित प्रमाण है। सेवाकाल की लम्बी अवधि का अनुभव का उपयोग समाज के उत्थान के लिये करे।सेवाकाल के दौरान सामाजिक पारिवारिक दायित्व जिनमें सहभागिता नहीं कर पाए, उसे अब आप निश्चित होकर पूर्ण करे। साथ आगामी जीवन के लिये शुभकामनाये दी गई।
इस सम्मान सह बिदाई समारोह में वरसिंह बारीया, रामचंद्र मचार, बाबूलाल बामन, मोहनलाल राठोर, अनिल कुमार बारिया, पाचुलाल नायक, मानसिंह सोलंकी, प्रदीप कुमार पिपाडा, अजयसिंह बारिया, गोपाल सिंह नायक, महेश नारायण गुप्ता, मानसिंह भूरिया, प्रेमसिंह नायक, हीरालाल लाखेरी, मानसिंह बामनिया, ईश्वरलाल पडियार, शांतिलाल हरवाल, मैथु मथाई, गटिया बसोड, दलसिंह परमार, केशरसिंह अवासिया, एंगुस क्लेमेंट वीणा परमार, शशिकला जोएल, विजया बजाज, चंपा भूरिया, शकुन्तला शाह, नंदा बारोट, बसंती मसानिया, को सेवानिवृत्त होने पर पुष्पमाला, शाल व तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन मोना गिदवानी ने किया। जिला पेंशनर संघ के अध्यक्ष, सदस्यों ने नवीन सदस्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया।
फ़ोटो
Post A Comment: