धारबदनावर~जनतंत्र में जनपथ से जनमत और जन आशीर्वाद से बनता है जन नायक: मंत्री दत्तीगांव~~
समारोहपूर्वक मनाई गई स्व दत्तीगांव की 79 वीं जयंती, करोड़ों के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन~~
पूर्व विधायक स्वर्गीय प्रेमसिंह दत्तीगांव की 79 वीं जयंती रविवार को यहां चंद्रलीला गार्डन में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर करोड़ों रूपए के विकास कार्यों का सामूहिक रूप से लोकार्पण व भूमिपूजन भी संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी थे। प्रदेश के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने अध्यक्षता की। नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हेमसिंह पटेल, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, बड़नगर के पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई, कुक्षी के पूर्व विधायक मुकामसिंह किराड़े, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ प्रहलाद सिंह सोलंकी, नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, अशोक सोनी, सांसद प्रतिनिधि महेंद्रसिंह शक्तावत, भाजपा के विधानसभा संयोजक मोहनसिंह चौहान, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शिवरामसिंह रघुवंशी, भाजपा नेता रामेश्वर मुकाती, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कुलदीपसिंह पिपलीपाड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जहांगीर लाला, विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कटारा, भाजपा के सभी 6 मंडलों के अध्यक्ष क्रमश: अक्षय शर्मा, नारायण सिंह देवड़ा, पवन डोड़, उमेश पाटीदार, धर्मेंद्र राठौड़, मुन्नालाल पटेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रेमचंद परमार, भाजपा नेता सुनील मोदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन पटेल आदि अतिथि के रुप में मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने स्वर्गीय प्रेमसिंह दत्तीगांव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।
मेर पिताजी ने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की
उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने कहा की मेरे पिताजी ने हमेशा विचारों एवं सिद्धांतों की राजनीति की थी। उनके द्वारा दी गई नसीहत मुझे जीवन पर्यंत याद रहेगी। बदनावर को अपनी कर्म भूमि बना रखा। उनके सपनों को पूरा करने का काम कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता का राजनीति करने का तरीका बहुत अलग था। वे दिल से जनता से जुड़े हुए नेता थे, इसलिए लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। उनकी कर्मस्थली बदनावर की सेवा करने का मुझे अवसर मिला यह मेरा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने राजनीति की शुरुआत जनसंघ से की थी व मीसाबंदी भी रहे थे। आपातकाल के समय कई यातनाएं झेली, किंतु उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वे जो ठान लेते थे वह पूरा करते थे। श्री दत्तीगांव ने कहा कि बदनावर क्षेत्र विकास की गति में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मेगा मित्र टैक्सटाइल पार्क हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह उद्योग हमारी युवा पीढ़ी के भविष्य का सवाल है। उद्योगों के कारण क्षेत्र विकास के मामले में काफी आगे बढ़ेगा। कुछ लोग उद्योग नहीं लगना देना चाहते हैं इसलिए वे भोले भाले लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं, किंतु मैं उन लोगों को बताना चाहूंगा कि मैं कभी किसी का बुरा नहीं होने दूंगा। किसी का जीवन में अगर बेहतर ना कर सको तो उनसे कुछ छिनने का भी अधिकार किसी को नहीं है। सोया प्लांट एवं छायन में लगने वाला कपड़ा कारखाना रोजगार के अवसरों को सृजित करेगा।
सार्थक परिणाम दिखाई दे रहे
श्री दत्तीगांव ने कहा कि भैंसोला में लगने वाले पीएम मित्रा पार्क को लेकर सार्थक परिणाम हमें देखने को मिल रहे हैं। अभी तक करीब 7 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है। बाहर के उद्योगपति बदनावर में निवेश के लिए आतुर हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। अंत में उन्होंने कहा कि इंसान हमेशा हर व्यक्ति को खुश नहीं रख सकता। मैं चाहता हूं आप दो कदम आगे बढ़ाओं मैं दस कदम आगे बढ़ाऊंगा। हम मिलकर क्षेत्र के विकास का काम करेंगे। यह मेरा लक्ष्य है।
बदनावर का सौभाग्य दत्तीगांव क रूप में नेतृत्व मिला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि बदनावर का सौभाग्य है कि उन्हें दत्तीगांव के रूप में ऊर्जावान नेतृत्व मिला। दत्तीगांव मेरे कैबिनेट के साथी हैं, जो हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए लगे रहते हैं। जिस प्रकार से चंद दिनों में ही बदनावर उद्योग के मामले में तेजी से आगे बढ़ा यह बदनावर क्षेत्र की जनता के लिए गौरव की बात है। यहां लगने वाला पीएम मित्रा पार्क क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी। श्री चौधरी ने बताया कि उक्त योजना के अंतर्गत जिले में 3 लाख 82 हजार 420 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें अकेले बदनावर तहसील में कुल 39 हजार 193 व नगर में 3 हजार 308 महिलाएं योजना में लाभान्वित हुई है। श्री चौधरी ने कहा कि पहले की अपेक्षा प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी इजाफा हुआ है।
आत्मनिर्भर बन चुका बदनावर
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने संबोधित करते हुए कहा कि दत्तीगांव के नेतृत्व में बदनावर विकास के मामले में आत्मनिर्भर बन चुका है। हमें इसी प्रकार सक्रिय रहकर आने वाले चुनाव में भाजपा को मजबूत करना है। हमें किसी की बुराई निकालने की बजाय उसके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को बताने में रूचि रखना चाहिए। कार्यक्रम को अन्य अतिथियो ने भी संबोधित कर स्वर्गीय दत्तीगांव के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन मनोज सोलंकी ने किया।
करोड़ों के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन व लोकार्पण
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भू अधिकार आवास योजना के तहत हितग्राहियों को पट्टे एवं लाड़ली बहना योजना में शामिल महिलाओं को प्रमाण पत्र भी बांटे गए। अतिथियों द्वारा चलित पशु चिकित्सा इकाई एमवियु का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके अलावा नगर परिषद के सीसी रोड़ समेत क्षेत्र के करोड़ों रुपए के विभिन्न गांवों में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर बलवंती नदी उद्यान के सौंदर्यीकरण के तहत बलराम धाम पर 310.74 लाख लागत से बनने वाले नवीन उद्यान, नगर के वार्ड 15 में स्थित टेÑचिंग ग्राउंड पर एकत्र हुए लिगेसी वेस्ट निष्पादन के लिए स्थापित होने वाली 188.45 लाख लागत की यूनिट का भूमिपूजन, अमृत 2.0 योजनांतर्गत 174.02 लाख लागत से होने वाले पेयजल पाईप लाइन विस्तारीकरण एवं नल कनेक्शन कार्य का भूमिपूजन, वार्ड 15 में ट्रेचिंग ग्राउंड पर 66.02 लाख से होने वाली बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन, वार्ड दो, तीन, पांच, छह, सात, आठ, ग्यारह व पंद्रह में 60.73 लाख लागत से बनने वाले सार्वजनिक हाल निर्माण का भूमिपूजन सामूहिक रूप से किया गया। कार्यक्रम में नगर समेत अंचल से आए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहें ।



Post A Comment: