धार~पर्यावरण के बारे में जागरूक किया तो पेड़ से लिपट गए बच्चे~~

जिला पुलिस लाईन में पर्यावरण दिवस पर हुआ कार्यक्रम~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री ) 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार धार जिला पुलिस लाइन पर रविवार को मिशन लाइफ अंतर्गत जलवायु परिवर्तन के दौर में पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में किया गया। इस आयोजन में बच्चों को जब पेड़ों के महत्व और पर्यावरण के बारे में जागरूक किया गया तो वे स्नेहपूर्वक पेड़ों से लिपट गए और उन्हें सहेजने का संकल्प भी लिया। इस दौरान बच्चों ने कहा कि हम पौधारोपण करेंगे और पेड़ों को बचाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।
एसपी ने रौपा आम का पौधा
जिला पुलिस लाइन धार में पर्यावरण के लिए कार्य कर रही मिशन लाइफ संस्था से समन्वय कर यह आयोजन किया गया। इस मौके पर मिशन लाइफ के पर्यावरण के लिए उद्देश्य के बारे में प्रकाश डाला गया। अतिथियों ने बताया कि मिशन लाइफ के नियमों का पालन करना होगा जिसमें प्रमुख रुप से हमें पानी को बचाना होगा, बिजली की बचत करते हुए आवश्यकता अनुसार ही उपयोग करना होगा, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना, ई वेस्ट कम जनरेट करना और नियमित योगा और अच्छा भोजन लेकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ना जैसे प्रमुख लक्षणों पर हमें कार्य करना होगा। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की बातें बताई और डीआरपी लाइन के खेल परिसर में आम का फलदार पौधा रौपा।
प्रकृति हमारी मां है- विश्नोई
रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम विश्नोई ने पुलिस द्वारा पर्यावरण को लेकर किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रकृति हमारी मां है हम जितना इसे सहेजेंगे उतना ही हमें यह स्वस्थ जीवन देगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है हमारे पेड़, पशु पक्षी उनका संरक्षण हमारा धर्म है। साथ ही पुलिस लाइन में चल रहे समर कैम्प में उपस्थित बच्चों और उनके पालकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर मिशन लाइफ के यूथ वॉलिंटियर एवं विशेरूषज्ञों ने बताया कि प्रकृति और पेड़ से बचाने के लिए चिपको आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इसी के तहत बच्चों ने आम, आंवला, जामुन के पेड़ से बच्चों ने लिपट कर उनको स्नेह प्रदान किया। साथ ही संकल्प लिया कि पेड़ों की रक्षा करेंगे और पौधारोपण करते रहेंगे। कुछ बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। यूथ वॉलिंटियरों ने सभी बच्चों को गतिविधियों से जोड़ा। साथ ही पोस्टर के माध्यम से मिशन लाइफ के उद्देश्य एवं जलवायु परिवर्तन के बारे में जानकारी दी।
Share To:

Post A Comment: