भोपाल~अब मरीज स्वयं बना सकेंगे क्यूआर स्कैन करके अपनी ओपीडी पर्ची~~
अस्पतालों में मरीजों को ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लाईन में लगने से मिलेगी मुक्ती~~
सीहोर जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल आष्टा, भेरूंदा एवं इछावर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्यामपुर एवं बुधनी में मरीजों को अब ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लाईन में लगने की आवश्यकता नहीं हैं। इन अस्पतालों में संचालित ई- हास्पिटल में नवीन क्यूआर कोड मॉड्यूल जोडा गया है। इस क्यूआर कोड के माध्यम से मरीज तथा उनके परिजन मोबाईल से क्यूआर स्केन करके अपनी जानकारी भरकर ओपीडी पर्ची का टोकन प्राप्त कर सकते हैं तथा टोकन पंजीयन काउंटर पर बताकर ओपीडी पर्ची की प्रिंट ले सकते है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके डेहरिया ने बताया कि इससे मरीजों को लाईन में लगने से मुक्ती मिलेगी तथा समय की बचत होगी। इस क्यू आर कोड के माध्यम से मरीज़ तथा परिजन अपना आभा आईडी भी बना सकते है।


Post A Comment: