धार~विधानसभा स्तरीय भाजपा संयुक्त मोर्चे का सम्मलेन~~

भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं सर्व समाज के हित में होती है- पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्मा
प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट पाना हमारा लक्ष्य - विधायक वर्मा~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री ) 

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश संगठन केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार हो इस उद्देश्य को लेकर संम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत भाजपा संयुक्त मोर्चा की जिले में विधानसभा स्तर पर मोर्चा पदाधिकारियों का सम्मलेन आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, विशेष अतिथि धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं संम्पर्क अभियान के प्रभारी दिलीप पटोंदिया, विधानसभा विस्तारक सुखराम जी ने सम्मलेन को संबोधित किया। सर्व प्रथम अतिथियों ने महापुरुषों एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर दिप प्रज्वलित किया।  
मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं सर्व समाज के हित में होती है। हमारी सरकारों द्वारा हर क्षेत्र, हर समाज, हर वर्ग के लिए भरपूर कार्य किया गया है। हमें केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर लाभ दिलाना और हितग्राहियों को पार्टी से जोडने का काम करना है।
बूथ की टोली के साथ निरंतर बैठक करनी है- पटोंदिया
श्री पटोंदिया ने कहा की शक्ति केंद्र एवं बूथ की टोली के साथ निरंतर बैठक करनी है। बूथ की सूची का सत्यापन करने के साथ ही बूथ समिति का सामाजिक समीकरण भी ठीक करना है। संगठन द्वारा दिए गए 22 प्रकार के करणीय कार्य को भी हमें जमीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाना है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 लोगों की मजबूत टोली बनाने पर जोर दिया जाए। विधायक श्रीमती वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विगत दिनों प्रदेश में अत्यंत महत्वपूर्ण लाड़ली बहना योजना लागू की है जिसका धार विधानसभा क्षेत्र की सभी बहनों की ओर से धन्यवाद देती हूं। सभी भाजपा संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारी आज यह संकल्प लें कि आगामी चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट पाना हमारा प्रमुख लक्ष्य हो। हमें आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाना है। देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए मेहनत की पराकाष्ठा करना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता विशेष विशेश जनसंपर्क अभियान का उपयोग करें। अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर संपर्क करें और केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाएं हर घर में पहुंचाएं। मेरी विधानसभा आदर्श विधानसभा बने, इस नारे को हमें चरितार्थ करना है।
यह थे मौजूद
  भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मलेन में कार्यक्रम प्रभारी दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर और नितेश अग्रवाल, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ममता जोशी मंचासीन रहे। सभी अतिथियों का किसान मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, युवा मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी ने स्वागत किया। संचालन विपिन राठौर व आभार व्यक्त नितेश अग्रवाल ने माना।
Share To:

Post A Comment: