धार~हटेगा अवैध का दंश मिलेगी पक्की दुकानें, कॉम्पलेक्स हेतु 3 करोड़ की तकनीकी स्वीकृति जारी ~~
महात्मा गांधी उद्यान का स्वरूप छोटा होकर रहेगा बरकरार, 88 दुकानें बनेगी ~~
उद्यान के आसपास की पतरा शेड दुकानों को कॉम्पलेक्स में मिलेगी प्राथमिकमता ~~
75 लाख रुपए की पहली किश्त डिवाईडरों में रैलिंग लगाने के लिए स्वीकृत ~~
धार~( डॉ. अशोक शास्त्री )
धार। आगामी दो-तीन वर्ष शहर के विकास को गति देने के लिहाज से महत्वपूर्ण होने वाले है। शहर में अधोसंरचना कार्यों के लिए राज्य शासन द्वारा मुक्त हाथों से राशि स्वीकृत की जा रही है। आधुनिक बस स्टैंड निर्माण का काम शुरु हो गया है। रेल लाईन का काम भी गति पर है। इधर शहर में नगरपालिका सुव्यवस्थित बाजारों को बसाने में जुटी है। इसी के तहत अवैध गुमटियों के कब्जे से बदहाल हो चुके महात्मा गांधी उद्यान की सूरत बदलने वाली है। यहां पर जी प्लस 1 का एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। अच्छी बात यह है कि इसकी डिजाईन में गांधी प्रतिमा और उद्यान को भी शामिल रखा गया है। उद्यान की सीमाएं छोटी होगी, लेकिन आकर्षक होगा। कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए की तकनीकी स्वीकृति जारी हो गई है।
88 दुकानों का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना के तहत जल्द ही कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए राशि जारी हो सकती है। हटवाड़ा शॉपिंग कॉम्पलेक्स में करीब 88 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। जिसमें 60 दुकानें ग्राउंड फ्लोर पर बनाई जाएगी। वहीं 28 बड़ी साईज की दुकानें प्रथम मंजिल पर होगी। महात्मा गांधी उद्यान में प्रतिमा के पास फाउंटेन लगाया जाएगा। हरियाली के लिए भी जगह होगी। कॉम्पलेक्स निर्माण से उद्यान के आसपास बसे दुकानदारों को अवैध के दंश से मुक्ति मिलेगी। कॉम्पलेक्स बनने के पश्चात दुकानों का देने में इन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए निकाय के पास दुकानदारों की जानकारी मौजूद है। उसे पुन: सत्यापित किया जाएगा।
बन रही है डीपीआर
ग्रीन बेल्ट की दिक्कतों के चलते पूर्व में हटवाड़ा शॉपिंग कॉम्पलेक्स के प्रस्ताव को पेंडिंग कर दिया गया था। इसके पश्चात विषय का निराकरण होने पर इसे तकनीकी स्वीकृति के लिए भेजा गया था। जहां से 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। इधर शहर की पुरानी नगरपालिका के स्थान पर भी शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण के लिए जी प्लस-1 की डीपीआर तैयार हो रही है। उसमें भी घंटाघर को यथावत रखा जाएगा।
कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने धार जिले के लिए मेडिकल कॉलेज बनाने की स्वीकृति दे दी है। धार विधायक नीना वर्मा मेडिकल कॉलेज के लिए लंबे समय से प्रयासरत थी। सीएम द्वारा इसकी स्वीकृति के पश्चात बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक निवास पर पहुंचकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा और विधायक श्रीमती वर्मा का स्वागत किया और उन्हें इस महत्वपूर्ण सौगात को दिलवाने में भूमिका निभाने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान विधायक ने मुुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार माना। स्वागत के दौरान जनभागीदारी समिति अध्यक्ष दीपक बिड़कर, जनभागीदारी अध्यक्ष दीपक बिड़कर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, मंडल अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, अमित पाटीदार, भाजयुमों अध्यक्ष बादल मालवीय, अजय फकीरा, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष देवेंद्र रावल, राजेश हारोड, जयराज देवड़ा, हुकुम लश्करी, राजेश डाबी, रॉकी आहूजा, कुलदीप आर्य, सोनिया राठौड़, पार्षद सलोनी पिपलोदिया, जसप्रित सिंह आदि मौजूद थे। जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
Post A Comment: