बड़वानी~नगर में जल संकट पर भाजपा और कांग्रेस द्वारा आरोप प्रत्यारोप जारी है~~
नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष ने प्रेस क्लब भवन में प्रेसवार्ता कर भाजपा की पूर्व परिषद द्वारा 22 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया~~
दरअसल जल संकट को लेकर कांग्रेस एवम भाजपा के आरोप प्रत्यारोप लगातार किए जा रहे है वही भाजपा जिला महामंत्री द्वारा कांग्रेस की परिषद में जल संकट को लेकर कार्य नही करने आरोप लगाया जिसपर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया वर्ष 2013 से 2017 तक भाजपा की परिषद में जल संकट को दूर करने जल संवर्धन योजना अंतर्गत 22 करोड़ रुपए का कार्य हुटको बैंक से फाइनेंस कर खर्च किया गया था जिससे बड़वानी की जनता को 25 वर्षो तक पानी प्रतिदिन मिलता रहता लेकिन 22 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ जिसका कर्ज प्रतिवर्ष 72 लाख की किश्त नगर की जनता के रूपयो से आज तक भरी जा रही है। वर्ष 2018 से आज तक जल संकट में कोई कमी नही आई है मेरे समय की परिषद पर भाजपा जिला महामंत्री द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है।
Post A Comment: