धार~खुद को मृत घोषित करने वाला अवैध शराब ले जाते गिरफ्तार  ~~

बाग थाने पर आरोपी के 2 स्थाई वारंट थे लंबित~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री ) 

एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध सट्टा, जुआं-शराब पर कार्रवाई हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी देवेन्द्र पाटीदार, एसडीआपी धीरज बब्बर मनावर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रणजीतसिंह बघेल के नेतृत्व में बाग पुलिस ने स्वयं को मृत घाषित करने वाले एक व्यक्ति को अवैध शराब ले जाते पकड़ा है। 2 जून शुक्रवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाग बायपास टाण्डा रोड़ पर झाडियों में अवैध कच्ची महुआ शराब की दो केन बैचने के लिये खड़ा है। इसके बाद घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। उसने अपना नाम थानसिंह पिता कुंवरसिंह जाति भीलाला निवासी चिजबा बताया। आरोपी थानसिंह का पूर्व में गांव के ही एक पक्ष से विवाद होने से एवं आरोपी के विरुद्ध थाना बाग पर 2 स्थाई वारण्ट लंबित होने से आरोपी ने स्वंय को छुपाकर परिजनों द्वरा थाना बाग पर गुमशुदगी दर्ज करवाकर स्वंय को मृत घोषित कर गुजरात तरफ भाग गया था। फर्जी तरीके से स्वंय के हत्यारे सुरेश पिता सदनसिंह भीलाला उम्र 34 साल निवासी चिजबा को गांव के मुकेश पिता मोहनसिंह मुझाल्दे, प्रकाश पिता मालसिंह, कैलाश पिता कुंवरसिंह भीलाला द्वारा मारपीट कर थाना लाया गया। सुरेश पिता सदनसिंह को ज्यादा चोंट होने से थाने पर धारा 341,294, 323, 506, 34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था।
सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत की तो पता चला जिंदा है
आरोपी की पत्नि को गांव का ही एक अन्य व्यक्ति भगाकर ले गया तब आरोपी द्वारा सीएम हेल्पलाईन दर्ज की गई थी। सीएम हेल्पलाईन होने से ही यह ज्ञात हो पाया कि आरोपी जिंदा है जिसकी तलाश की गई किंतु आरोपी का कोई पता नही चला। 2 जून को आरोपी थानसिंह को 35-35 लीटर की दो केनों में अवैध शराब बैचते रंगे हाथ पकड़ा। जिसके 2 स्थाई वारंट भी तामील हुए। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक आरएस बघेल, सहायक उपनिरीक्षक धनसिंह सस्तिया, प्रधान आरक्षक मुकामसिंह देवड़ा, आरक्षक गजेन्द्र का सहयोग रहा।
Share To:

Post A Comment: