बड़वानी~ भीषण गर्मी के चलते जल संकट गहराया  नगर में दिया जाने वाले जल प्रदाय में आ रही समस्या~~

नगरपालिका अध्यक्ष,सीएमओ एवम पार्षदों ने इंटकवेल का निरीक्षण किया~~



दरअसल बड़वानी में भीषण गर्मी के चलते जल संकट गहरा गया है नगरपालिका द्वारा नगर में दिया जाने वाले जल प्रदाय में आ रही समस्या को दृष्टिगत रखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष,सीएमओ एवम पार्षदों ने इंटकवेल का निरीक्षण किया।

दरअसल नगर में जल प्रदाय ठीक से नहीं किए जाने पर जनता परेशान हैं नगरपालिका अध्यक्ष ,सीएमओ द्वारा छोटी कसरावद नर्मदा पुल पर बने इंटकवेल का निरीक्षण किया जहा इंटकवेल की एक मोटर खराब होने पर उसे सुधरवाया गया वही अन्य मोटर काफी पुरानी होने से नई खरीदी की जाकर जल संकट की समस्या का निवारण किया जायेगा साथ ही भोपाल से आए इंजीनियर द्वारा नर्मदा के बीच नवीन इंटकवेल बनाए जाने को लेकर निरीक्षण किया गया जिसका प्रस्ताव भोपाल भेजा जायेगा।

Share To:

Post A Comment: