धार~जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने धार सीट से जताई दावेदारी~~
धार। जैसे-जैसे मप्र में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है, अनेको कांग्रेस नेताओं ने धार विधानसभा 201 धार से सामान्य सीट होने के कारण दोवदारी जताई है। इसी कडी में शनिवार को धार जिले की जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विजेता त्रिवेदी ने भी धार विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी की है। श्रीमती त्रिवेदी शनिवार को सामाजिक संगठन के पदाधिकारीयों सहित धार विधानसभा से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, जनपद पंचायत सदस्यों, पार्षदों, धार विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारीयों, कांग्रेस मंडलम पदाधिकारियां, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, आदि जनप्रतिनिधियों के साथ मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ से भेंट कर अपनी दावेदारी धार विधानसभा से पेश की।
जीतने योग्य को बनाएंगे उम्मीदवार
इस दौरान श्री नाथ ने कहा कि अभी पूरे प्रदेश के साथ-साथ किसी भी विधानसभा से कोई उम्मीदवार घोषित नही किया गया है। प्रदेश की सभी सीटों पर सर्वे चल रहा है। सर्वे अनुसार जीतने योग्य व्यक्ति को ही पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी। पार्टी इस बार सर्वे के आधार और जिन्होंने पार्टी के लिए लडाई लडी, पार्टी के लिए तत्तपर रहे, विपक्ष में रहकर भाजपा सरकार से लडें ऐसे जमीनी और कांग्रेस के प्रति निष्ठावान समर्पित व्यक्ति को ही अपना उम्मीदवार घोषित करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को पार्टी मंजूर नहीं करेगी। पार्टी हर विधानसभा में सर्वे करवा कर आंकलन कर रही है।
यह थे मौजूद
श्रीमती त्रिवेदी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदाशिव सोलंकी, कैलाश तिवारी धार के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ जाकीर पटेल, पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सोलंकी, नगरपालिका पीथमपुर उपाध्यक्ष पप्पू असोलिया, धार जनपद सदस्य स्वप्लिन शर्मा, जनपद प्रतिनिधि शुभम पंवार, जिला पंचायत सदस्य राजू बेन चौहान, जाकीर वारसी, पार्षदगण गजानंद पथरिया, महेश पथरिया, धार शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन चौहान, राजकुमार पटेल, संजय जाट, दिलशाद पटेल, शिव शर्मा, अर्पित नागर, ब्लॉक अध्यक्ष किरण गिनावा, जिला महिला पदाधिकारी रश्मि तिवारी, माया मीणा, ममता मीणा सहित अनेक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Post A Comment: