धार~संत नादानंदजी के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर में 72 यूनिट एकत्रित~~
बुद्ध पूर्णिमा पर आज शुक्रवार को भी होंगे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम~~
गुरुवार को शांतिकुंज कॉलोनी स्थित संत श्री अवधूत नादानंदजी महाराज के दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संतश्री के आह्वान पर भक्तों ने करीब 72 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी सुरेश गोयल के आतिथ्य एवं गुरुदेव के सान्निध्य में दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इस दौरान रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल के डॉ अनिल वर्मा सहित मेडिकल स्टॉफ ने शिविर में सहयोग किया। रक्तदान में धार सहित देश के अलग-अलग राज्यों से आए भक्तजनों ने रक्त दिया। कार्यक्रम के तहत शाम को सुलतानपुर की भजन मंडली ने संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुति दी।
बुद्ध पूर्णिमा पर आज जन्मोत्सव मनेगा
संत श्री नादानंद जी महाराज का बुद्ध पूर्णिमा पर जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शुक्रवार को गुरुदेव की पादूका का पूजन होगा। वहीं भक्तजन गुरुदीक्षा भी लेंगे। पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पौधारोपण भी किया जाएगा। वहीं कुष्ठ रोगियों की बस्ती में अन्नदान होगा। इसके पश्चात दोपहर में भोजन प्रसादी आश्रम परिसर में होगी। शाम को भजन गायक गुरमीतसिंह डंग भजनों की प्रस्तुति देंगे।


Post A Comment: