धार~खुद को विधायक पुत्र बताकर नौकरी के नाम पर 6 लाख की ठगी~~

पुणे निवासी परिवार की शिकायत पर अमझेरा के युवक पर प्रकरण दर्ज~~

धार ( डॉ. अशोक शास्त्री )

 महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर निवासी परिवार के साथ धार जिले के अमझेरा निवासी युवक शरद पिता हरिशंकर पाटीदार द्वारा 6 लाख ठगी करन के मामले में शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी ने स्वयं को पूर्व विधायक का पुत्र बताते हुए लोक निर्माण विभाग में अच्छी पहचान होने का हवाला देते हुए पीड़ित परिवार की बेटी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे ठगे थे। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
यह है मामला
पुणे जिले निवासी शिवनाथ पिता सदाशिव भेंगड़े ने बताया कि उनकी बहन के माध्यम से शरद पाटीदार से उनके परिवार का परिचय हुआ था। शिवनाथ की बेटी ने सिविल इंजीनियरिंग पास की थी। पुणे से परिवार आरोपी से मिलने के लिए 10 दिसंबर 2022 को धार आया था, यहां पर मुलाकात के दौरान ही आरोपी ने बताया कि मध्यप्रदेश के धार जिले से उसके पिता पूर्व में विधायक रह चुके है। जिसके चलते ही शासकीय विभागों में अच्छी पकड़ हैं। इंदौर, भोपाल में कही पर भी नौकरी लगवा सकते है। आरोपी की बात पर विश्वास करके पीड़ित परिवार ने बेटी की नौकरी लगने संबंधित सभी दस्तावेज व 20 हजार रुपए आॅनलाइन ट्रांजेक्शन आरोपी के खाते में किया था। इस दौरान परिवार ने सभी कागज पर आरोपी के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे थे।
आॅनलाईन ट्रांजेक्शन दिखाए
20 हजार रुपए की रकम लेने के बाद आरोपी शरद ने नौकरी के लिए बातचीत की प्रक्रिया को जारी रहना बताया। इसके बाद नौकरी लगाने को लेकर नोटशीट चलने की जानकारी दी। इसके पश्चात कुछ अधिकारियों का स्थानांतरण होने के कारण काम अटकना बताया। इस दौरान आरोपी ने नोटशीट तैयार होने की जानकारी देकर अलग-अलग आॅनलाईन ट्रांजेक्टशन के माध्यम से करीब 5 लाख 75 हजार रुपए पीड़ित परिवार से ठग लिए। आरोपी शरद ने करीब 40 से 50 हजार रुपए महीने की नौकरी लगाने का आश्वासन दिया था। 1 वर्ष बीत जाने के बाद दो दिन पूर्व परिवार को जानकारी लगी कि आरोपी ग्राम सगवाल का निवासी है और उसके पिता कभी भी विधायक नहीं रहे। वह एक किसान है। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान से मुलाकात की और शिकायत दर्ज कराई।
Share To:

Post A Comment: