धार~शराब पीते डकैती की प्लानिंग कर रहे थे, अंधेरे में पुलिस ने सुनकर दबोचा~~
पूछताछ में इंदौर में नकबजनी, मोटर साइकिल सहित कुल 3 वारदातें करना कबूली~~
मौके से बदमाशों के पास से 3 फालिये, इलेक्ट्रानिक कटर सहित 25 हजार का मश्रुका जब्त~~
आलीराजपुर के बदमाशों के धार जिले में सक्रिय होने और अपराध करने की मुखबिर से सूचना के बाद पुलिस ने राऊ-पीथमपुर रोड़ पर कपिला चौराहे के पास घेराबंदी करके 5 बदमाशों को दबोचा है। लोकेशन के आधार पर सायबर अपराध शाखा और पीथमपुर सेक्टर-1 पुलिस कपिला चौराहे के पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो अंधेरे में कुछ लोग शराब पीते नजर आए। तस्दीक करने के लिए अंधेरे में पुलिस ने उनकी बातें सुनी तो सभी लोग पेट्रोल पंप की सिल्लक लूटन की प्लानिंग कर रहे थे। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने दो तरफा घेराबंदी करते हुए बदमाशों को पकड़ा है। इनके पास से 1 इलेक्ट्रानिक कटर, 3 फालिये सहित 16 हजार रुपए करीब नकद, कुल 25 हजार का मश्रुका बरामद हुआ है।
इनको पकड़ा मौके से
पुलिस ने मौके से 21 वर्षीय थावरिया उर्फ राजेश पिता पहाड़सिंह बघेल निवासी ग्राम बड़ी कदवाल अलीराजपुर, आकेश उर्फ आकाश पिता अर्जुन बघेल 20 साल निवासी ग्राम कदवाल आलीराजपुर, अनिल पिता भुवान बघेल 20 साल निवासी ग्राम बड़ी कदवाल आलीराजपुर, धर्मेन्द्र उर्फ नानकिया पिता सरदार मेड़ा 19 साल निवासी ग्राम आगर-जामला थाना बाग धार, रगन पिता बेरांग उर्फ बेरंग अमलियार 45 साल निवासी ग्राम चामझर तड़वी थाना टांडा धार को पकड़ा है। इन्होंने पूछताछ में थावरिया, आकाश और अनिल ने इंदौर के राजेन्द्र नगर से मोटर साइकिल, लसुड़िया से 1 मोटर साइकिल चोरी करना कबूल किया। वहीं इंदौर की लोट्स डिवाईन कॉलोनी बिजलपुर में नकबजनी की वारदात को अंजाम देना भी स्वीकार किया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध इंदौर, झाबुआ, सहित गुजरात के जामनगर में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज है। थावरिया और आकाश ने वर्ष 22 में महू में एक स्कूल परिसर में डकैती डाली थी। जहां पर गार्ड की बंदूक छीनकर भाग गए थे। वहीं गश्त के दौरान बड़गोदा में दो आरक्षकों पर भी पत्थरों से हमला किया था। उनके घायल होने पर रायफल छीनकर भाग गए थे। इस मामले में आरोपी जेल भी जा चुके थे।
इनकी रही भूमिका
बदमाशों को पकड़ने में सायबर क्राईम ब्रांच धार प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा, उपनिरीक्षक धीरज सिंह राठौर, सहायक उपनिरीक्षक भेरूसिंह देवड़ा, रामसिंह गौर, प्रधान आरक्षक गुलसिंह, राजेश, आरक्षक बलराम, सर्वेश, राहुल, प्रशांत, शुभम, संग्राम, प्रदीप एवं थाना प्रभारी पीथमपुर सेक्टर-01 निरीक्षक लोकेश भदौरिया व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Post A Comment: