धार~चुनाव में 51प्रतिशत वोट भाजपा को मिलें इस लक्ष्य पर काम करे~~
जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन, 30 मई को मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर होगा विशेष जनसंपर्क महा अभियान~~
धार ( डॉ. अशोक शास्त्री )
30 मई को मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर धार जिला भाजपा विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। भाजपा सह जिला मिडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया महा जनसंपर्क अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा वृहद जिला कार्यसमिति की बैठक जेएमडी पैलेस गार्डन त्रिमूर्ति में संपन्न हुई। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा जिला प्रभारी एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल, सांसद छतर सिंह दरबार, कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाव, राज्य मंत्री दर्जा राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल , पूर्व विधायक करण सिंह पंवार, वेलसिंह भूरिया, खेमराज पाटीदार, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोंदिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पिछला वर्ग मोर्चा प्रभु राठौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा, अनंत कुमार अग्रवाल, मोहन भायल, जिला महामंत्री सन्नी रिन, जयराम गावर मंच पर विराजित थे। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी ने स्वागत भाशण देते हुए कहा की आने वाले समय में विधानसभा चुनाव है और उसके बाद लोकसभा चुनाव है। इन चुनावों में भाजपा को 51 प्रतिशत वोट मिलें इस दिशा में हमें मिल कर पार्टी का काम करना है।
जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं
बैठक को भाजपा जिला प्रभारी श्याम बंसल ने भी संबोधित किया । उन्होंने कहा कि आज विश्व हमारे देश के प्रधानमंत्री की ओर देख रहा है हमारी विचारधारा और संस्कृति को लेकर जो काम हो रहे हैं वह सब हमारी विचारधारा की भाजपा सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है। उन्होंने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार की जन कल्याण योजनाओं को जनता तक पहुंचा कर उन्हें लाभ दिलाएं। बैठक में धार-महू लोकसभा सांसद छतर सिंह दरबार ने कहा की यह बैठक कोई सामान्य बैठक नही है। यहां बैठे कार्यकर्ता हमारी पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता है और ऐसे कार्यकर्ताओं की यह एक प्रमुख बैठक है। श्री मोदी की सरकार को 9 वर्ष पूरे हो रहे हैं और यह गर्व का विषय है कि हमारी विचारधारा की सरकार आज केंद्र में है। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षित हाथों में है।
बूथ को जीताने की बात करें-वर्मा
वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा ने बैठक में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जिले में पिछले विधानसभा चुनाव में हम 2.50 वोटों से पीछे थे पर हम उसके बाद लोकसभा में जीते हैं हम केवल अपने शक्ति केंद्र और बूथ को जिताने की बात करें तो हम विधानसभा भी जीतेंगे और लोकसभा भी जीतेंगे। आज ऐसा कोई मतदाता नही है जिसे केंद्र की योजना या राज्य सरकार की किसी योजना का लाभार्थी नही हो। बस उसे याद दिलाने कि आवश्यकता है। श्री वर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया के मिशन 2023 विधानसभा चुनाव का समय मोड़ पर खड़ा है। हम सब कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए अपने बूथ को मजबूती देते हुए भाजपा का कमल खिलाए।
यह भी थे मौजूद
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, विकास मेहरवाल, जिला कोषाध्यक्ष विजय सिंह रघुवंशी, विधानसभा संयोजक मोहनसिंह चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौड़, नितेश अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सूर्या, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह मेरती आदि मौजूद थे। संचालन विशेष जनसंपर्क अभियान जिला सह संयोजक और पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलेश भारती ने किया। आभार जिला महामंत्री जयराम गावर ने माना।
Post A Comment: