बुधनी ~शासकीय सीएम राइज स्कूल में 17 मई 2023 से 20 मई 2023 तक जिला स्तरीय सीसीएलई प्रशिक्षण संपन्न हुआ ~~
बुधनी विकासखंड के प्रत्येक हाई/हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्य तथा एक शिक्षक ने सहभागिता की प्रशिक्षण शासन निर्देशानुसार कालखंड आयोजित कर प्रत्येक दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मास्टर ट्रेनर के के चौरसिया हरीश बारया, एस पी द्विवेदी, ए के देवलिया, सचिन भार्गव के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जीपी मीना के संरक्षण में संपन्न हुआ प्रशिक्षण प्रभारी एवम संस्था प्राचार्य सुधा सालोमन ने शिक्षको को प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों सीसीएलई कालखंड में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए प्रशिक्षण में सहयोगी संस्था के शिक्षक सुरेन्द्र सिंह जामलिया, ब्रजेश रामहरिया, जीपी दायमा , महेश दायमा, जी एस वर्मा, भूपेंद्र सिंह, नमिता तिवारी , श्रद्धा श्रीवास्तव विनोद तनेजा आदि ने प्रशिक्षण में सहयोगी बनकर समस्त गतिविधियों को संपन्न करवाने में सहयोग दिया प्रत्येक दिवस विभिन्न गतिविधियों में योग,निबंध लेखन, लोक नृत्य,समाचार,पत्र लेखन, नाटक, नृत्य , वाद विवाद, सुविचार आदि बालसभा गतिविधियां का प्रशिक्षण में स्वयं करके सीखना के आधार पर रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिससे शिक्षक स्वयं सीखकर विद्यार्थियों को निपुणता से सिखा सके । नित्य मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना तथा नित्य शाला अनुसार प्रार्थना सभा आयोजित करके गतिविधियों को प्रारंभ कर प्रशिक्षण संचालित होकर संपन्न हुआ


Post A Comment: