बड़वानी~गेल उत्कर्ष सुपर 100 के लिये उत्कृर्ष विद्यालय बड़वानी के 4 छात्रो का चयन~~



बड़वानी~शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी में गेल उत्कर्ष सुपर 100 चयन परीक्षा का 20 फरवरी को आयोजन किया गया था । जिसमें गणित संकाय के 43 तथा विज्ञान संकाय के 67 विद्यार्थियो ने इस परीक्षा में भाग लिया था । जिसके लिये विद्यार्थियो की पारिवारिक आय 4 लाख रूपये से कम हो ।

भारत सकार का संगठन गेल इण्डिया लिमीटेड वाराणासी में छात्राओं एवं कानपुर में छात्रो को निःशुल्क 11 माह का आवासीय अध्ययन करवाती है। जिसमें आईआईटी, जेईई, नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के तैयारी कर उसमें चयन कर सके । 
 गेल संस्था द्वारा घोषित परिणाम के आधार पर उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी के छात्र संतोष किराडे, बद्रीलाल ब्राहम्णे, संदीप डोडवे एवं कुमारी अर्चना चैहान का चयन आईआईटी, जेईई की 11 माह की निःशुल्क आवासी कोचिंग के लिये चयन हुआ है। चयनित छात्रो को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री निलेषसिंह रघुवंशी, संस्था प्राचार्य श्री आरएस जाधव एवं समस्त स्टाफ ने बधाई दी है।
Share To:

Post A Comment: