झाबुआ~हर क्षेत्र में सहकारिता का अहम योग दान है, अनंत पँवार~~

महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर पारित किये~~


  झाबुआ।आज हर क्षेत्र में सहकारिता का अहम योगदान है।सहकारिता के माध्यम से जहाँ एक और शोषण से मुक्ति मिल रही है ,वहीं अपनत्व एवं आत्म स्वभिमान के साथ हमें कार्य करने के अवसर मिल रहे है, उक्त उदगार सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रांतीय सह संयोजक अनन्त पँवार ने जिला सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रथम जिला कार्य कारिणी की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारकर व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि जिला थोक उपभोक्ता भंडार के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सहकारी नेता अनोखी लाल मेहता ने कहा की सहकारिता से आज समाज के अंतिम पंक्ति के हर व्यक्ति को लाभ मिल रहा है, उन्हें बहुत कम दर से ऋण प्राप्त हो रहा है। जिला कार्यालय मंत्री विशिष्ट अतिथि मनोहर मोदी ने भी कहा कि जिला संयोजक यशवंत भंडारी ने कहा कि मुझे प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद का दायित्व मिलने के पश्चात मेने भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के सलाह कर जिला अध्यक्ष आदरणीय भानु जी भूरिया की सहमति से सहकारिता क्षेत्र के अग्रणीय कार्यकर्ताओं कि कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमे सभी वर्गो को पूरा पूरा प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है जिले में सहकारिता के क्षेत्र में पार्टी की पकड़ बहुत मजबूत है। 

सहकारिता यानि एक दूसरे को सहकार.......
वरिष्ठ पत्रकार एवं झाबुआ प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य संजय ने अपने ऊर्जावान उदबोधन में कहा कि सहकारिता का मतलब एक दूसरे का सहयोग करना है। पूरे जिले की टीम को अपने अपने क्षेत्र में निश्वार्थ भाव हर किसी की मदद करने का सहयोग करना चाहिए। आपसी मतभेद और निज स्वार्थ को परे रखकर सभी को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना चाहिए । ऐसा करने से हम सहकारिता के छेत्र में निसंदेह एक नया आयाम बड़ी आसानी से हासिल कर लेंगे। अंत मे सभी का आभार अभिभाषक उत्तम जैन ने प्रकट किया 

फ़ोटो-अनंत पंवार का स्वागत करते हुए वरिष्ठ पत्रकार संजय जैन

Share To:

Post A Comment: