झाबुआ~समोई बाबा डूंगर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, भीषण हादसे में 3 की मौत 8 घायल~~

झाबुआ।संजय जैन~~


 जिले के राणापुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल समोई बाबा डूंगर से दर्शन करके लौट रहे दर्शनार्थियों से भरा ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे बनी रेलिंग से टकराकर पास की खाई में में गिर गया। इस भीषण हादसे में बैठे कुल 11 लोगों में से 3 लोगों की ट्राली के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 8 लोग अभी घायल बताए जा रहे हैं। 

अलीराजपुर जिले के सभी यात्री...
यह सभी आलीराजपुर जिले के सौरा गांव के निवासी है। मृतकों में कमलेश मानसिंह पचाया उम्र 8 वर्ष,मनीषा प्रताप पचाया 16 वर्ष व हरमा बाई मुक़ामसिंह पचाया उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई है।जबकि आठ लोग घायल हो गए। राणापुर टीआई संजय रावत ने बताया कि प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को राणापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अगम जैन राणापुर अस्पताल में पहुंचकर घायलों से मिले। एसपी जैन ने घायलों के उपचार व स्थिति को लेकर डॉ जीएस चौहान से चर्चा की।।   
फ़ोटो

Share To:

Post A Comment: