धार~महावीर मात्र जैन के नहीं अपितु प्राणी मात्र के भगवान थे- चंद्रमति माताजी  ~~

समग्र जैन समाज की भव्य शोभायात्रा निकली~~

धार ( डाॅ. अशोक शास्त्री )।

 जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2621वां जन्म कल्याणक महोत्सव पर चंद्रमति माताजी ने कहा कि देश में विजय व शांति की प्राप्ति भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों से हुई है। महावीर भगवान मात्र जैन के नहीं अपितु प्राणी मात्र के भगवान है। भगवान महावीर का जन्म कल्याण मनाने समग्र जैन समाज की भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन युवा संगठन के नेतृत्व में निकाली गई। रथयात्रा के सारथी विमल गोधा थे। शोभा यात्रा के समापन के पश्चात मानव कल्याण और विश्व शांति हेतु पांडुक शिला पर जन्म अभिषेक एवं शांति धारा हुई। जिसका लाभ सुभाष जैन महिला एवं बाल विकास अधिकारी, शुभम रावका, नरेश गंगवाल, सुशील लुहाड़िया, संजय छाबड़ा परिवार को प्राप्त हुआ। ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्रवीण बड़जात्या
को मिला।
पंच कल्याण कार्यालय का शुभारंभ
 इस अवसर पर नवंबर 2023 में राष्टÑीय स्तर पर होने वाले आहू पंचकल्याणक के कार्यालय का शुभारंभ चंद्रमति माताजी के पावन सानिध्य में हुआ। शुभारंभ के अवसर पर समाज अध्यक्ष अशोक कासलीवाल, मानतुंगगिरी अध्यक्ष नरेश गंगवाल, आहू पार्श्वनाथ समिति अध्यक्ष पवन जैन गंगवाल, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू गोधा, युवा संगठन प्रमुख आशु गंगवाल, डॉक्टर कमल जैन, संजय गंगवाल बेरछा, रूपेश राजेश बड़जात्या, अर्पित पापलिया, अनुपम जैन, किशोर जैन, हेमंत जैन, योगेंद्र जैन, विजय रावका, राकेश शैलेष गंगवाल, मौसम झांझरी, प्रतीक कासलीवाल, प्रीतम जैन आदि उपस्थित थे। भगवान की पालकी पवन पापलिया, नवीन गोधा, रूपेश राजेश, अजय बड़जात्या, संजय छाबड़ा, अजीत लोहारिया, जिनेंद्र काला, बंटी जैन लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि अशोक जैन, वर्धमान सुराणा, अनंत अग्रवाल, कुलदीप सिंह बुंदेला, विजय मेहता, महेश माहेश्वरी, अभिषेक भंडारी, मनोज गौतम, एनएम शर्मा, प्रमोद सेनापति, कालीचरण सोनवानिया आदि उपस्थित थे। शाम को मानतुंग गिरी पर जन्मा अभिशेक कलश के पश्चात समग्र समाज का स्नेह भोज भी हुआ। तत्पश्चात आरती व श्रीजी का पालना झूलाना एवं जेनीसा ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। संपूर्ण धार्मिक क्रियाएं विमल जैन शास्त्री व रोहित जैन के निर्देशन में संपन्न हुई। आभार समाज सचिव राजकुमार रावका ने माना। जानकारी मीडिया प्रभारी पारस जैन गंगवाल ने दी।
Share To:

Post A Comment: