धार~पुलिस परिणाम अच्छा देगी तो सम्मान मिलेगा- एसपी सिंह ~
पुलिस पर जनता को विश्वास होना चाहिए। आप लोग अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहे। अपराधों पर नियंत्रण होना चाहिए। पुलिस सुस्त नहीं चुस्त रहे। आप लोगों को जनता से संवाद करना होगा। जनता में पुलिस का भरोसा होना चाहिए। एक थाना क्षेत्र में हजार दो हजार बदमाश होंगे बाकी जनता तो अच्छी है, आप उनका सम्मान करे। महिलाओं का आदर सत्कार करना चाहिए उनके साथ अन्याय ना हो। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अशिक्षित भोली भाली होती है। उनके साथ पुलिस का व्यवहार ठीक से हो। गुंडो के लिए थाना प्रभारी उनसे बड़ा गुंडा बनकर दिखाए। उक्त बातें नवागत पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने गंधवानी पुलिस स्टॉफ के साथ सांझा की।
मैं दीवार की तरह खडूा हूं
एसपी श्री सिंह ने पुलिस स्टॉफ से यह भी कहा कि पुलिस स्वस्थ रहे खुश रहे। सुबह जल्दी उठें घर परिवार में खुशहाली का माहौल रखे। आप लोग चिंता नहीं करें आपके साथ में दीवार की तरह खड़ा रहूंगा। आपकी खुशी में ही मेरी खुशी हैं। एक सप्ताह में फिर गंधवानी आऊंगा। यहां थाना परिसर में जनसंवाद करूंगा। नगरवासियों को आमंत्रित करें।
थाने का किया निरीक्षण
एसपी श्री सिंह ने स्टॉफ से चर्चा के बाद थाने का निरीक्षण किया। इस दारान कम्प्यूटर कक्ष, महिला कक्ष, हवालात, एफआईआर कक्ष आदि का निरीक्षण कर थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे मकें पूछताछ की। श्री सिंह ने थाना परिसर में बने हुए हनुमानजी मंदिर के दर्शन भी किए।
Post A Comment: