*खेतिया~श्रीमहावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा महावीर स्वामी की जय से गूंजा खेतिया शहर* ~~

खेतिया,,,जियो और जीने दो, सत्य अहिंसा धर्म हमारा, नवकार हमारी शान, महावीर जैसा नायक पाया जैन हमारी पहचान के नारों की गूंज।
 खेतिया ,,खेतिया महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर आज खेतिया में बहुत अधिक उत्साह देखा गया जैन समुदाय के विभिन्न संघ द्वारा संयुक्त रूप से हुए आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुषों युवाओं ने हिस्सा लेकर लिया। आज प्रातः स्थानकवासी जैन संघ के तत्वावधान में स्थानक भवन से प्रभातफेरी निकली जो इस शहर के मुख्य मार्गो से होकर पुनः स्थानक पहुंची वही मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में सुबह 9,30 बजे जैन मंदिर से वरघोड़ा (शोभायात्रा) प्रारंभ हुई जिसमें समाज जन युवा भगवान महावीर के संदेश से संबंधित नारों को लगाते हुए चल रहे,, गायक चेतन बरडिया के भजनों पर झूमते हुए शामिल रहे। बड़ी संख्या में समाज जनों के साथ निकली है शोभायात्रा शहर के जवाहर मार्ग, गांधी चौक, गांधी मार्ग, प्रताप चौक, प्रताप मार्ग,पटेल चौक, हनुमान चौक होते हुए पुनः मंदिर जी पर पहुंची वही दिन भर मंदिर व स्थानक में पूजा-आराधना सामयिक का दौर चलता रहा।
      महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर कुछ दिनों पूर्व से ही तैयारियां यहां प्रारंभ हो गई आज अधिकांश जैन धर्मावलंबियों ने अपनी घरों व्यवसायिक संस्थानों पर जैन ध्वज लहराए वहीं कई वाहनों पर आज थे जैन ध्वज देखा गया है।            
            स्थानकवासी जैन संघ के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जी बिनायकिया एवं मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष महिपाल जैन ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों को आत्मसात करना हमारी जैन होने की पहचान है,आज महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर सभी कार्यक्रमों में सभी समाज जनों ने उत्साह से हिस्सा लिया है सभी के सहयोग के लिए उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि श्री विजय शांति गुरु भक्ति मंडल द्वारा सकल जैन संघ का स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया है वहीं महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर देर शाम मलकापुर के रोहित जैन की भक्ति संगीत का भी आयोजन किया है।
    महावीर जयंती पर आज समाज जनों में विशेष उत्साह देखा गया जहां निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया ,भगवान महावीर स्वामी के संदेश से खेतिया की गलियां गूंजती रही।
 खेतिया से राजेश नाहर की विशेष रिपोर्ट
Share To:

Post A Comment: