झाबुआ~स्कूलों में न शिक्षकों की फोटो लगी न ही विमर्श पोर्टल पर डाली~~

लोक शिक्षण संचालनालय से दो बार मिल चुके निर्देश,फिर भी नहीं कर रहे पालन~~

झाबुआ। संजय जैन~~


स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों द्वारा एवजी रखकर अन्य काम करने का मामला सामने आने के बाद नवंबर में लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों व एसी ट्राइबल को सभी विद्यालयों में शिक्षकों के फोटो लगवाने के निर्देश दिए थे। इनका जिले में पालन नहीं हुआ। इसको लेकर संचालनालय ने फिर निर्देश जारी किए। इसके बाद हाल ही 2 माह पूर्व में हुई बैठक में शिक्षकों के फोटो लगवाने के निर्देश दोबारा जारी किए थे। लेकिन हालात जस के तस ही बने हुए है,आदेश को लेकर कोई भी अभी तक गंभीर नही है।

रखे है खुद को स्कूल से दूर कर एवजी में शिक्षक .........................
जिले में करीब एक दर्जन से अधिक ऐसे शिक्षक है, जिन्होंने राजनैतिक व संघ की आढ़ में खुद को स्कूल से दूर कर एवजी में शिक्षक रखे है। वहीं करीब 30 से अधिक ऐसे शिक्षक है,जो महीने-पंद्रह दिन में स्कूल पहुंचते है। इसको लेकर कई बार शिकायतें भी हुई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। ऐसी प्रदेशभर से मिल रही शिकायतों के बाद 10 नवंबर को लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूलों में पदस्थ सभी शिक्षकों की फोटो हर क्लास रूम में लगवाने के निर्देश दिए, ताकि यदि इनके स्थान पर पहुंचकर अध्यापन कार्य कराता है,तो बच्चे स्वयं इसका विरोध कर सकें। निर्देश में यह भी साफ तौर पर लिखा कि पालन के बाद सभी प्राचार्य विमर्श पोर्टल पर फोटो भी अपलोड करें। जिले से किसी भी प्राचार्य ने ऐसे फोटो अपलोड अभी तक नहीं किए है। जबकि 22 नवंबर को संचालनालय ने एक बार फिर पत्र जारी कर फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए थे।

जिले में भी हो चुकी ऐसी शिकायतें..........
जिले में भी एवजी शिक्षक रखने के मामले कई बार सामने आए है। इसको लेकर शिकायतें भी हुई, लेकिन जांच के बाद मामले को हर बार दबा दिया गया। कुछ साल पहले तत्कालीन जिपं सीईओ के निरीक्षण के समय भी इस तरह के मामले सामने आए थे, इसके बाद भी शिक्षा विभाग आदेश का पालन कराने सख्त नहीं है।

विमर्श पोर्टल पर भी हो रही अनदेखी...............
कक्षाओं में शिक्षकों की फोटो चस्पा कर फोटो विमर्श पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश लोक शिक्षण संचालनालय ने दो बार दिए। इसके बाद भी जिले के कुछ ही प्राचार्यों ने ही फोटो अपलोड किए है।

काम लगभग पूरा कर लिया है............................
हमने हायर सेकेंडरी स्कूल व हाई स्कूल में फोटो लगाने का काम लगभग पूरा होने में है। अब प्राइमरी व मिडिल स्कूल में इस कार्य को कराया जाना है, जल्दी ही सभी स्कूलों में आदेश का पालन करा लिया जाएगा।

......................................गणेश भाभोर-एसी ट्राइबल-झाबुआ।


Share To:

Post A Comment: