धार~1 रात में 17 सिंचाई मोटरों से चुराए बदमाशों ने कापर तार~~

किसानों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगाए आरोप~~

धार-निसरपुर। चोरों ने एक ही रात में 17 किसानों की नर्मदा में रखी सिंचाई पंपों को काटकर लाखों के स्क्रैप पर हाथ साफ किया। बुधवार की रात्रि में ग्राम चिखल्दा नर्मदा किनारे पर रखी 17 किसानों की सिंचाई पंपों को काटकर उसके अंदर के कापर तार चोरी कर ले उड़े। गुरुवार को सुबह जब किसान अपनी मोटर चालू करने के लिए नर्मदा पर गए लेकिन मोटर चालू नहीं हुई। एक साथ बहुत सी मोटरे क्षतिग्रत हालत में पड़ी थी। वही उसमें कापर वायर भी नही थे। इस घटना क्रम की सूचना अपने निकटम किसानों को दी।
एक साथ पहुंचे रिपोर्ट लिखाने
मोटरों से कॉपर वायर चोरी होने के बाद सभी किसान एक साथ रिपोर्ट लिखवाने निसरपुर पुलिस चौकी पहुंचे। जहा ग्राम चिखल्दा के किसान नौशाद मंसुरी, सक्कु दरबार, इसाक मंसुरी, भागीरथ धनगर ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर आरोप लगाते हुए पत्रकारों को बताया कि इस तरह की चोरी वारदात पहली बार नहीं हुई है। पहले भी मोटर चोरी की घटनाएं हो चुकी है। आज तक पिछली चोरियों का भी पता नहीं चला है। किसानों को एक मोटर को ठीक कराने में 10 हजार की राशि खर्च होती है तो आप अनुमान लगा लो कि 17 मोटरों को चोरों ने काटकर कापर तार चोरी कर ले गए जिसका खर्च डेढ़ लाख से है। हम चोरों को लेकर सूचना देते है तो पुलिस कोई कार्रवाई करती घटना स्थल का किया दौरान
दोपहर बाद चौकी प्रभारी दिलीप तडेवला अपनी टीम व किसानों के साथ नर्मदा किनारे घटना स्थल पर पहुंचे व पंचनामा बनाया। श्री तड़ेवला ने बताया कि जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर उन्हें हिरासत में लेंगे।  

Share To:

Post A Comment: