धार~कन्या भोज के साथ नवरात्रि पर्व की हुई पूर्णाहुति~~

धार। जिला मुख्यालय ( महेश नगर ) स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति 31 मार्च शुक्रवार को कन्या भोज और यज्ञ के साथ सम्पन्न हुई। हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मंत्रों के साथ आहुतियां दी। पूर्णाहुति के दिन 3 संस्कारों का आयोजन भी किया गया जिसमें एक बालिका का नामकरण, एक का जन्मदिवस, और एक दंपति का विवाह संस्कार मनाया गया। उपस्थित गायत्री परिजनों ने मंत्रों के साथ पुष्पवर्षा कर सभी को अपना आशीर्वाद दिया। गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख ट्रस्टी रमेशचंद्र सचान ने बताया कि कन्या भोज भोजन प्रसादी के आयोजन में गायत्री परिवार की बहनों द्वारा अपने हाथों से भोजन तैयार कर कन्याओं को भोजन करवाया गया। कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार दिए गए। यज्ञ, कन्या पूजन तथा भोजन प्रसादी में बड़ी संख्या में गायत्री परिजनो ने भाग लिया।
चित्र है 31धार3-
Share To:

Post A Comment: